Home
Mobile

भारत में इस दिन लॉन्च होगी Oppo Reno 13 सीरीज!, जानें उपलब्धता और संभावित फीचर्स

Oppo कंपनी अब Reno 13 सीरीज को भारत में पेश करने के लिए तैयार है। बता दें कि कंपनी ने Oppo Reno 13 सीरीज का भारत में लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। इस सीरीज के तहत दो फोन Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro लॉन्च होंगे।

कंपनी अपनी इस सीरीज को आकर्षक डिजाइन के साथ पेश करेगी, जिसमें कई धांसू फीचर्स शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि कब सीरीज भारत में लॉन्च होगी और इसमें क्या खास होगा?

भारत में Oppo Reno 13 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म

Oppo Reno 13 सीरीज की लॉन्चिंग कन्फर्म

बता दें कि Reno 13 सीरीज भारत में 9 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी, जिसका लॉन्च समय भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे होगा। कंपनी ने इसके लिए ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसका मतलब यह हुआ कि फोन खरीद के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Oppo Reno 13 सीरीज के संभावित फीचर्स

Oppo Reno 13 सीरीज को लेकर कुछ लीक्स सामने आए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन इन खूबियों के साथ भारत में दस्तक दे सकता है। लीक के मुताबिक, फोन दो स्टोरेज कंफिग्रेशन में मिलेगा। इस फोन का बेस मॉडल 8GB/128GB या फिर 8GB/256GB स्टोरेज में आ सकता है। वहीं, प्रो मॉडल 12GB/256GB या फिर 12GB/512GB में आ सकता है।

फोन दो कलर ऑप्शन lvory White और Luminous Blue में आ सकता है। प्रो मॉडल के कलर ऑप्शन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Mist Lavendar और Graphite Gray कलर में आ सकता है।

साथ ही फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। ये सभी जानकारी लीक के अनुसार हैं, बाकी की डिटेल्स तो फोन के लॉन्चिंग के दौरान आई सामने आएगी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फोन इन्हीं सारी खूबियों के साथ आता है या फिर कंपनी कुछ और नया लेकर भी आ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo company is now ready to introduce the Reno 13 series in India. Let us tell you that the company has confirmed the launch of Oppo Reno 13 series in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X