Oppo Reno 13 सीरीज की भारत में अगले महीने होगी एंट्री, प्री-ऑर्डर शुरू, देखें फीचर्स और स्पेक्स
Oppo ने आखिरकार Reno 13 सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है, जो जनवरी 2025 में भारत में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी, लेकिन लॉन्च डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
इस सीरीज में Reno 13 और Reno 13 Pro दो मॉडल्स होंगे। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कलर ऑप्शन, मोटाई, वजन और सुरक्षा रेटिंग जैसे खास डिटेल्स का खुलासा किया है। हाल ही में Oppo Reno 13 सीरीज को फ्लिपकार्ट टीजर में गहरे नीले रंग में दिखाया गया था।

इस फोन को डार्क नीले कलर में पेश किया जा सकता है, जो शायद भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए खास होगा। भारतीय वर्जन में रेनो 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होने की संभावना है, जबकि, इसे चीन में डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है।
यहां शुरू हुआ प्री-ऑर्डर
Oppo Reno 13 सीरीज को जनवरी 2025 में अलग-अलग मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस बीच मलेशिया के बाहर कंपनी ने Oppo Reno 13, Reno 13F और Reno 13 Pro के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, भारत में कंपनी केवल Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro को लॉन्च कर सकती है।
ओप्पो रेनो 13 सीरीज से क्या उम्मीद करें
OPPO Reno 13
ओप्पो रेनो 13 में आपको 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1.5K रेजोल्यूशन प्रदान करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट शामिल किया जा सकता है। जिसे 16GB LPDDR5X तक रैम और 1TB UFS 3.1 तक स्टोरेज से जोड़ा जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 5600mAh की एक बड़ी बैटरी शआमिल कर सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिग को सपोर्ट करेगी।
OPPO Reno 13 Pro
इसके प्रो मॉडल में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और क्वाड-कर्व्ड के साथ 1.5K रेजोल्यूशन ऑफर करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमे मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट मिलेगा। जिसे 16GB LPDDR5X तक रैम और 1TB UFS 3.1 तक स्टोरेज से लैस होगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगा।


Click it and Unblock the Notifications








