Home
Mobile

Oppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत, सेल डेट फीचर्स और ऑफर डिटेल्स

Oppo ने अपनेवादेनुसार भारत में अपनी नई Reno 13 सीरीज आज लॉन्च कर दी, जिसमें Reno 13 और Reno 13 Pro शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल्स से कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आए हैं।

जिनमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियनम फ्रेम और Oppo X1 सिग्नल बूस्ट चिप शामिल है, जो वाई-फाई ट्रांसमिशन पावर को 25 प्रतिशत तक बढ़ाती है। ओप्पो के दोनों डिवाइस में डाइमेंशन 8350 SoC, 120Hz डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग जैसी शानदार स्पेसिफिकेशंस हैं। तो आइए इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत

भारत में Oppo Reno 13 सीरीज की कीमत

भारत में ओप्पो रेनो 13 की कीमत 8GB/128GB वर्जन के लिए 37,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB/256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Oppo Reno 13 Pro के 12GB/256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 12GB/512GB वर्जन के लिए 54,999 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री भारत में जल्द ही शुरू होगी।

Oppo Reno 13 सीरीज कलर ऑप्शन

कलर ऑप्शन की बात करें तो OPPO Reno13 को ल्यूमिनस ब्लू और आइवरी व्हाइट वैरिएंट में पेश किया गया है, जबकि प्रो मॉडल को मिस्ट लैवेंडर और ग्रेफाइट ग्रे शेड्स में पेश किया गया है। दोनों फोन्स की बिक्री 11 जनवरी से फ्लिपकार्ट और ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

OPPO Reno13 स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 13 में 6.59 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जो 2760x1256 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट है, जो 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें AI लाइवफोटो, अंडरवाटर फोटोग्राफी, AI क्लैरिटी एन्हांसर, AI रीइमेज जैसे कैमरा फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,600mAh की बैटरी मिल रही है। यह फोन ColorOS 15 के साथ Android 15 पर संचालित है। फोन में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP69 रेटिंग है।

OPPO Reno13 Pro स्पेसिफिकेशन

ओप्पो रेनो 13 प्रो में 6.83-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 2800×1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200-निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइमेंशन 8350 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 13 Series Launch in India, Check Price, Offers and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X