Oppo Reno 13 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Oppo आज यानी ( 9 जनवरी) को अपनी Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस लाइनअप में Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं, जो अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आएंगे।
इन फोन्स में आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस भी मिलेंगे। अगर आपको भी ओप्पो के इन आगामी फोन्स का इंतजार है, तो आइए आपको इनकी संभावित कीमत से लेकर इनमें क्या कुछ खास होने वाला है, डिटेल में बताते हैं।

Oppo Reno 13 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग
कंपनी ने हाल ही में रेनो 13 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट की पुष्टि X पूर्व में Twitter के जरिए किया था। कंपनी ने अनुसार ओप्पो रेनो 13 और प्रो मॉडल को 9 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे IST पर लॉन्च होंगे। इसके साथ ही ओप्पो ने फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट लिंक भी शेयर किया है, जिससे इस सीरीज की उपलब्धता फ्लिपकार्ट पर सुनिश्चित होती है।
OPPO Reno13 सीरीज की भारत में कीमत
फिलहाल Reno13 और Reno13 Pro दोनों की भारत में कीमत को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, चीनी कीमत को देखते हुए, इसके बेस मॉडल की कीमत लगभग 30,000 रुपये तय किए जाने की उम्मीद है, जबकि प्रो वेरिएंट की कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है। रेनो 13 सीरीज को ओप्पो के आधिकारिक स्टोर और फिजिकल रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
एक रिपोर्ट की मानें तो Reno 13 और Reno 13 Pro भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किए जाएंगे। इसके बेस मॉडल में 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज हो सकता है, जबकि प्रो वर्जन में 12GB रैम और 256GB या 512GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
Reno 13 5G को आइवरी व्हाइट और ल्यूमिनस ब्लू और रेनो 13 प्रो को मिस्ट लैवेंडर और ग्रेफाइट ग्रे में लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। ये फोन्स IP66, IP68 और IP69 रेटिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








