Home
Mobile

Oppo Reno 13 Series: 25 नवंबर को होगा लॉन्च, देखें लीक फीचर्स और डिटेल्स

Oppo ने चीन में Find X8 Find और X8 Pro को लॉन्च किया है। इसी महीने कंपनी अपने Reno 13 सीरीज को भी पेश कर सकती है। वहीं फेमस लीकर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) लगातार Reno 13 Pro की डिटेल्स लीक कर रही है। अब लेटेस्ट लीक में DCS ने इस आगामी सीरीज की संभावित लॉन्च डेट का खुलासा किया है।

नई लीक के अनुसार चीन में रेनो 13 को 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ओप्पो ने अभी तक Reno 13 सीरीज की लॉन्चिंग को टीज नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसके ऑफिशियली टीजर को अगले हफ्ते जारी किया जा सकता है। आपको बता दें, इस सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट्स पेश किए जाएंगे।

Oppo Reno 13 Series: 25 नवंबर को होगा लॉन्च, देखें लीक फीचर्स और डिटेल

Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन- जैसा कि, हमने आपको उपर बताया है कि, DCS द्वारा शेयर किए गए पिछले वाबो पोस्ट से पता चलता है कि, रेनो 13 प्रो में माइक्रो-क्वाड कव्र्ड डिजाइन के साथ 6.78 इंच ओलेड 8T LPTO स्क्रीन होगी। इसमें 2780x1264 पिक्सल का 1.5K रिजॉल्यूशन और 120HZ रिफ्रेश रेट सपोर्ट होने की उम्मीद है।

इसके अलावा प्रो मॉडल में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए डाइमेंशन 9300 चिपसेट होगा। हालांकि, अभी रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी सामने नहीं आई है। यह फोन ColoeOS-15 आधारित Android 15 पर चलने की उम्मीद की जा सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। जो 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल किए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि, इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इतना ही नहीं संभावना है कि, इसे अंडरवाटर फोटोग्राफी सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इस हैंडसेट को 80W वायरलेस चार्जिंग और 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सोपर्ट के साथ 5,900mAh की बैटरी दे सकती है। इसकी अन्य खासियतों में मेटल मिडिल फ्रेम और IP-रेटेड रेसिस्टेंट चेसिस शामिल हैं। फिलहाल Oppo Reno 13 सीरीज को लेकर अभी कोई लीक सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 13 Series launch on Nov 25: what to expect in specs and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X