Oppo Reno 13 और 13 Pro: जबरदस्त फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च, जानें कौन सा है आपके लिए बेस्ट
चायनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी OPPO ने चीन में Reno 13 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसके तहत Reno 13 और Reno 1 Pro को पेश किया गया है। ये स्मार्टफोन्स आकर्षक डिजाइन, दमदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का वादा करते हैं, चलिए आपको आगे इनकी स्पेसिफिकेशन और कीमत बताते हैं।
OPPO Reno 13 Series फीचर्स
ओप्पो रेनो 13 सीरीज में आपको दमदार डिस्प्ले के साथ बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। रेनो 13 में 6.59-इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। जबकि, Pro मॉडल में 6.83-इंच की 1.5 कवर्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो समान रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। दोनों फोन्स में 3840Hz PWM डिमिंग से आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

ओप्पो रेनो 13 सीरीज ColorOS 15 के साथ Android 15 पर चलती है, जो बेहतर कस्टमाइजेशन और एक सहज यूज इंटरफेस प्रदान करती है। इसमें iPhones और Weibo, Douyin जैसे लोकप्रिय ऐप्स के साथ लाइव फोटो शेयरिंग का सोपर्ट है। जिससे यूर्ज वॉटरमार्क वाले फ्रेम के साथ लाइव फोटो को एडिट और शेयर कर सकते हैं, और सोशल मीडिया पर बेहतक इंटरएक्शन कर सकते हैं।
प्रोसेसर की बात करें तो ये सीरीज मीडियाटेक Dimensity 8350 चिपसेट और Mali-G615 MC6 GPU के साथ आती है, जो स्मूथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग का बेहतरीन अनुभव देती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 13 सीरीज एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ आती है। Reno 13 में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस का डुअल-कैमरा सेटअप है, जबकि 50MP फ्रंट कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। जबकि, प्रो मॉडल में 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 100X डिजिटल जूम के साथ सपोर्ट करने वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। दोनों मॉडल AI एन्हांसमेंट और प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी अनुभव देते हैं।
बैटरी बैकअप की बात करें तो Reno 13 में 5600mAh तक की बैटरी और Reno 13 Pro में 5800mAh की बैटरी दी गई है। दोनों में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जबकि प्रो वर्जन में 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग की अन्य फैसलिटी भी मिलती है।
ओप्पो रेनो 13 सीरीज प्रीमियम डिजाइन और टिकाऊपन के साथ आती है। इसमें मेटैलिक फ्रेम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और USB टाइप-C मौजूद है। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ ये डिवाइस धूल, पानी और अंडरवाटर कैमरा फीचर्स का सपोर्ट करते हैं।
कलर ऑप्शन की बात करें तो रेनो 13 को बटरफ्लाई पर्पल, गैलेक्सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में खरीदा जा सकता है, जबकि, रेनो 13 प्रो को गैलेक्सी ब्लू के बजाय स्टारलाइट पिंक में उपलब्ध कराया गया है।
OPPO Reno 13 Series कीमत
Oppo Reno 13 सीरीज की कीमतें उनके स्टेरोज ऑप्शन के आधार पर तय की गई हैं। रेनो 13 के 12GB/256GB मॉडल के लिए 2,699 युआन ($372), 16GB/1TB के लिए 3,799 युआन ($524) तक है।
जबकि प्रो वेरिएंट के 12GB/256GB की कीमत 3,399 युआन ($469) और 16GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 4,499 युआन ($620) है। यह सीरीज अब चीन में ओप्पो के ऑफिशियल चैनल्स और खुदरा विक्रेताओं के जरिए उपलब्ध है और ग्लोबली इसे जल्द लॉन्च किए जानें की उम्मीद भी है।


Click it and Unblock the Notifications








