Home
Mobile

6200mAh की बैटरी वाले Oppo के दो नए फोन ने मार्केट में ली एंट्री; चेक करें फीचर्स और स्पेक्स

OPPO Reno 14 Series Launched: OPPO Reno 14 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है, जिसमें दो मॉडल OPPO Reno 14 और OPPO Reno14 Pro शामिल हैं। यह नई लाइनअप Reno 13 सीरीज की जगह लेती है, जो नवंबर 2024 में लॉन्च की गई थी और जनवरी 2025 में ₹37,999 की शुरुआती कीमत पर भारत में आई थी। Reno14 सीरीज ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और Android 15-आधारित ColorOS 15 पर चलती है।

6200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए OPPO Reno 14 स्मार्टफोन

OPPO Reno 14 सीरीज की कीमत

  • OPPO Reno14 को 5 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
  • इसकी शुरुआती कीमत चीन में 2,799 युआन यानी लगभग 33,189 रुपये से शुरू होती है।
  • यह रीफ ब्लैक, पिनेला ग्रीन और मरमेड कलर वेरिएंट में आता है।
  • 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन यानी लगभग 33,189 रुपये है।
  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,099 युआन यानी लगभग 36,768 रुपये है।
  • 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन यानी लगभग 35,582 रुपये है।
  • 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन यानी लगभग 39,141 रुपये है।
  • 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन यानी लगभग 45,072 रुपये है।

OPPO Reno14 Pro की कीमत

  • बात करें तो इसे 5 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा रहा है।
  • यह रीफ ब्लैक, कैली लिली और मरमेड कलर वेरिएंट में आता है।
  • 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन यानी लगभग 41,511 रुपये है।
  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन यानी लगभग 45,072 रुपये है।
  • 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन यानी लगभग 47,442 रुपये है।
  • 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 4,499 युआन यानी लगभग 53,374 रुपये है।
  • OPPO Reno 14 सीरीज चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 23 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

OPPO Reno14 Pro के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OPPO Reno 14 Pro में 6.83-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर: यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8450 प्रोसेसर के साथ आता है।
स्टोरेज: इस फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज स्पेस है।
कैमरा: कैमरे की बात करें तो Reno 14 Pro में आगे की तरफ 50MP का कैमरा है। वहीं रियर पैनल पर फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x अल्ट्रा HD जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है।
सॉफ्टवेयर: यह Android 15-आधारित ColorOS 15 चलाता है।
बैटरी: OPPO Reno 14 Pro में 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग तकनीक के साथ 6,200mAh की बैटरी है।
अन्य विशेषताएं: अतिरिक्त विशेषता में IP69, IP68 और IP66 धूल और पानी प्रतिरोधी कोटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेशियल आईडी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और NFC शामिल हैं।

OPPO Reno 14 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OPPO Reno 14 में 6.59 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1256 x 2760 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और OPPO क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन है।
प्रोसेसर: यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 SoC द्वारा संचालित है।
स्टोरेज: इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक का स्टोरेज स्पेस है।
कैमरे: कैमरे के मोर्चे पर, Reno 14 में 50MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। पीछे की तरफ इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP वाइड-एंगल लेंस, OIS के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस, 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x अल्ट्रा HD ज़ूम और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है।
सॉफ्टवेयर: यह Android 15-आधारित ColorOS 15 चलाता है।
बैटरी: Reno 14 में 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
अन्य फीचर्स: यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और NFC के साथ आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Reno 14 और OPPO Reno14 Pro launched with 6200mah battery and 50MP camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X