Oppo Reno 14 Pro vs OnePlus 13s: कौन सा फ्लैगशिप किलर है आपके लिए बेस्ट?
Oppo Reno 14 Pro vs OnePlus 13s: स्मार्टफोन मार्केट में हर रोज एक नया डिवाइस लॉन्च होता है। ऐसे में अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए के लिए कंपनियां लगातार अपने डिवाइस पर काम करती रहती है। 2025 की पहली छमाही में Oppo और वनप्लस ने अपने दमदार 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स यानी Oppo Reno 14 Pro और OnePlus 13s लॉन्च किए हैं।
दोनों ही डिवाइस बेहतरीन स्पेसिफिकेशन, मजबूत प्रोसेसर और AI आधारित फीचर्स के साथ आते हैं। लेकिन अगर आपको इनमें से एक चुनना हो, तो कौन सा आपके लिए बेस्ट रहेगा? आइए इन दोनों के बीच 8 अहम अंतर जानते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपको इन दोनों फीचर्स के बारे में जानेंगे।

डिस्प्ले और डिजाइन
Oppo Reno 14 Pro में 6.83-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें Crystal Shield ग्लास और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। वहीं, OnePlus 13s में 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1Hz से 120Hz तक वैरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
वजन और मजबूती
OnePlus 13s का वजन 185 ग्राम है, जो कि इसे हल्का बनाता है, जबकि Reno 14 Pro 201 ग्राम वजनी है। हालांकि, Oppo IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है, जबकि OnePlus में केवल IP65 रेटिंग दी गई है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
OnePlus 13s में Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो ज्यादा पावरफुल और बैटरी एफिशिएंट है। दूसरी ओर, Reno 14 Pro में MediaTek का 4nm Dimensity 8450 SoC है, जो थोड़ा कम पावरफुल माना जाता है।
कैमरा सेटअप
दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। हालांकि, Oppo Reno 14 Pro में अतिरिक्त 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया गया है, जो OnePlus 13s में नहीं है। साथ ही, सेल्फी के लिए Reno में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि OnePlus में 32MP का कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Reno 14 Pro में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि OnePlus 13s में 5850mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, लेकिन Oppo में 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।
स्टोरेज और रैम
दोनों स्मार्टफोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आते हैं। हालांकि, OnePlus 13s में UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी है, जो Reno 14 Pro के UFS 3.1 से तेज है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
दोनों ही फोन Android 15 पर आधारित कस्टम UI के साथ आते हैं। लेकिन OnePlus 13s में चार साल के Android अपडेट्स का वादा किया गया है, जबकि Reno 14 Pro को तीन साल तक ही OS अपडेट्स मिलेंगे।
| फीचर | Oppo Reno 14 Pro | OnePlus 13s |
| डिस्प्ले | 6.83-इंच AMOLED, Crystal Shield, 120Hz | 6.3-इंच AMOLED, 1-120Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट |
| वजन | 201 ग्राम | 185 ग्राम |
| डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंस | IP69 | IP65 |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8450 (4nm) | Snapdragon 8 Elite (3nm) |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP (प्राइमरी) + 50MP (टेलीफोटो) + 50MP (अल्ट्रा-वाइड) | 50MP (प्राइमरी) + 50MP (टेलीफोटो) |
| फ्रंट कैमरा | 50MP | 32MP |
| बैटरी | 6200mAh | 5850mAh |
| चार्जिंग | 80W वायर्ड + 50W वायरलेस | 80W वायर्ड |
| RAM / स्टोरेज | 12GB RAM, 256GB / 512GB (UFS 3.1) | 12GB RAM, 256GB / 512GB (UFS 4.0) |
| सॉफ्टवेयर | Android 15 + Custom UI, 3 साल OS अपडेट | Android 15 + Custom UI, 4 साल OS अपडेट |
| कीमत | ₹49,999 (256GB), ₹54,999 (512GB) | ₹54,999 (256GB), ₹59,999 (512GB) |
कीमत
Oppo Reno 14 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, वहीं 512GB वेरिएंट 54,999 रुपये में मिलता है। वहीं, OnePlus 13s के 256GB वेरिएंट की की कीमत 54,999 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
कौन सा फोन होगा आपके लिए बेस्ट?
अगर आप एक बड़ा डिस्प्ले, बेहतर वॉटरप्रूफिंग, वायरलेस चार्जिंग और कैमरा वैरायटी चाहते हैं, तो Oppo Reno 14 Pro आपके लिए बेहतर है। लेकिन अगर आप ज्यादा पॉवरफुल प्रोसेसर, तेज स्टोरेज और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो OnePlus 13s एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








