Oppo reno 14 vs Oppo reno 13: कौन है ज्यादा पावरफुल स्मार्टफोन, किसे खरीदने में समझदारी?
Oppo reno 14 vs Oppo reno 13: Oppo ने 2025 में अपने नए Reno 14 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो पिछले साल के Reno 13 का अपग्रेड वर्जन है। दोनों फोन्स में काफी कुछ एक जैसा है, लेकिन कुछ बदलाव ऐसे भी हैं जो Reno 14 को ज्यादा पावरफुल बनाते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि इन दोनों में से कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर है, तो यह कंपेरिजन आपकी मदद कर सकता है।

डिजाइन और डिस्प्ले
Reno 14 और Reno 13 दोनों में 6.59 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन का रेजोलूशन दोनों में एक जैसा (2760x1256 पिक्सल) है और पिक्सल डेंसिटी भी 460 PPI है। हालांकि, Reno 14 का बॉडी थोड़ा मोटा (7.42mm) और भारी (187g) है, वहीं Reno 13 हल्का (181g) और पतला (7.24mm) है।
दोनों डिवाइसेज IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये पानी और धूल से सेफ हैं। Reno 14 तीन नए कलर ऑप्शन में आता है - Mermaid, Pinellia Green और Reef Black, जबकि Reno 13 में Midnight Black, Galaxy Blue और Butterfly Purple कलर मिलते हैं।
कैमरा सेटअप
Reno 14 में ज्यादा पावरफुल कैमरा सेटअप है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड+ 50MP टेलीफोटो है। जबकि Reno 13 में 50MP + 8MP Ultra-Wide डुअल कैमरा सेटअप है। दोनों में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, लेकिन Reno 14 में तीसरा टेलीफोटो लेंस लो-लाइट और जूम शॉट्स में बेहतर परफॉर्म करता है। इससे फोटोग्राफी लवर्स को बेहतर डिटेल और वैरायटी मिलती है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
Oppo Reno 14 में नया MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे फास्ट और पावर एफिशिएंट बनाता है। वहीं Reno 13 में 3.35 MHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो अच्छा है लेकिन नया चिपसेट उसके मुकाबले ज्यादा एडवांस माना जा सकता है।
Reno 14 सिर्फ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है, जबकि Reno 13 में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB तक के वेरिएंट मिलते हैं। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन चाहिए तो Reno 13 में वैरायटी मिलती है, लेकिन परफॉर्मेंस की बात करें तो Reno 14 आगे है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी सेगमेंट में Reno 14 काफी आगे निकल जाता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Reno 13 में 5600mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन्स 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, लेकिन Reno 13 में 50W वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी है, जो Reno 14 में मौजूद नहीं है। अगर आप वायरलेस चार्जिंग को अहमियत देते हैं तो Reno 13 बेहतर साबित हो सकता है।
सॉफ्टवेयर और फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 इंटरफेस पर चलते हैं। दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, और जरूरी सेंसर मिलते हैं। कनेक्टिविटी के मामले में दोनों में ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB Type-C और 5G सपोर्ट मौजूद है। Reno 14 में इन्फ्रारेड का ऑप्शन है जो Reno 13 में नहीं दिया गया है।
फाइनल वर्डिक्ट: कौन-सा फोन है बेहतर?
अगर आप एक पावरफुल बैटरी, बेहतर परफॉर्मेंस और ट्रिपल कैमरा सेटअप चाहते हैं, तो Oppo Reno 14 आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। वहीं अगर आप वायरलेस चार्जिंग और ज्यादा स्टोरेज वेरिएंट्स की तलाश में हैं, तो Reno 13 भी एक अच्छा और वैल्यू फॉर मनी चॉइस साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








