Home
Mobile

Oppo Reno 6 5G की पहली लाइव सेल आज, फ्री में जीत सकते है 39,000 का यह फोन

Oppo Reno 6 5G को भारत में Oppo Reno सीरीज के तहत हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में काफी शानदार फीचर्स और कैमरा मिलता है और आज इसकी पहली लाइव सेल है। फोन को फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, क्रोमा, ओप्पो ऑनलाइन स्टोर और अन्य रिटेलर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता हैं। Oppo Reno 6 5G की इस फर्स्ट लाइव सेल का आयोजन 27 और 28 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे और शाम के 6 बजे होने वाला हैं।

Oppo Reno 6 5G की पहली लाइव सेल आज, फ्री में जीत सकते है 39,000 का यह फोन

Oppo Reno 6 5G की लाइव सेल

इस एक घंटे की लाइव सेल में Oppo Reno 6 5G खरीदने वाले कस्टमर्स को 1000 फ्लिपकार्ट सुपर क्वाइन और कुछ अन्य गिफ्ट जीतने का मौका मिलने वाला है। साथ ही बैंक की ओर से 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलने वाला हैं। साथ ही यदि आप फ्री में ओप्पो रेनो 6 5जी फ्री में चाहते है, तो लाइव सेल के दौरान कुछ सवालों के जवाब देकर OPPO Reno6 5G को भी जीत सकते है।

Oppo Reno 6 5G के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो का यह नया हैंडसेट Oppo Reno 6 5G जो Android 11-आधारित ColorOS 11.3 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। हुड के तहत, ओप्पो रेनो 6 मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8G रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे की बात करें तो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से साथ पैक किया गया है जिसमें 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो Oppo Reno 6 5G 32-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

कनेक्टिविटी में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जेड-एक्सिस लीनियर मोटर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप भी मिलेंगे हैं। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Oppo Reno 6 5G में 4,300mAh की बैटरी है जो 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo Reno 6 5G की कीमत

Oppo Reno 6 Pro 5G के 12 जीबी रैम + 256 जीबी वाले स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,990 रुपये है। जबकि HDFC बैंक के कार्ड द्वारा इसे खरीदने पर 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 6 5G's first live sale today, chance to get a free smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X