Home
Mobile

Oppo Reno 7 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेशिफिकेशन्स

ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ (Oppo Reno 7 Series) आज भारत में लॉन्च कर दी गई है। चीनी स्मार्टफोन ने सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिन्हें ओप्पो रेनो 7 (Oppo Reno 7) और ओप्पो रेनो 7 प्रो 5G (Oppo Reno 7 Pro 5G) नाम दिया गया है। तो आइए एक नजर डालते है इसकी प्राइस और स्पेशिफिकेशन्स के बारे में।

Oppo Reno 7 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेशिफिकेशन्स

भारत में Oppo Reno 7 सीरीज की कीमत

Oppo Reno 7 सीरीज के एकमात्र 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह 17 फरवरी से फ्लिपकार्ट, आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 7 प्रो की कीमत सिर्फ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के लिए 39,999 रुपये है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- स्टार्ट्राइल ब्लू और स्टारलाईट ब्लैक में उपलब्ध है।

Oppo Reno 7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो रेनो 7 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 1080×2400 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन, 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट है। रेनो 7 में 4500mAh की बैटरी है जो 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करती है।

यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो स्मार्टफोन Android 11 पर ColorOS 12 के साथ चलता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, ओप्पो रेनो 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो 8-मेगापिक्सल के वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर के साथ आता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Oppo Reno 7 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो रेनो 7 प्रो 6.5-इंच फुल-एचडी + AMOLED डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ पैक किया गया है। यह 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की डुअल-सेल बैटरी द्वारा समर्थित है।

यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1200-मैक्स SoC द्वारा संचालित है जिसे 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो स्मार्टफोन Android 11 पर ColorOS 12 के साथ चलता है।

कैमरा फीचर की बात करें, तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट की बात करें, तो ओप्पो रेनो 7 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का सोनी IMX709 कैमरा सेंसर शामिल दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 7 Series Launched In India, Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X