Oppo Reno 7Z 5G हुआ ट्रिपल कैमरा सेटअप और पावरफुल प्रोसेसर के साथ अनाउंस
ओप्पो मार्केट में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। लेटेस्ट लॉन्च में से एक Oppo Reno 7Z 5G है, जो ओप्पो रेनो 7 और रेनो 7 प्रो स्मार्टफोन साथी है। इसके लुक से पता चलता है कि, Oppo Reno 7Z 5G, Oppo Reno7 सीरीज के अन्य दो फोनों की तुलना में यह ट्रिम-डाउन फीचर्स के साथ आएगा।

Oppo Reno 7Z 5G के फीचर्स
जानकारी के लिए आपको बता दें कि थाईलैंड में ओप्पो रेनो 7Z 5G की घोषणा की गई थी। नया स्मार्टफोन 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले 1800 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। नया Oppo Reno 7Z 5G कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
वहीं ओप्पो रेनो 7Z 5G स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से 5G सपोर्ट के साथ एड्रेनो 619 GPU के साथ आता है। प्रोसेसर 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन अन्य Oppo Reno 7 स्मार्टफोन की तरह ही एंड्रॉइड 12 पर आधारित ColorOS 12 रन करता है।
इसके अलावा, Oppo Reno 7Z 5G में बैक साइड में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 2MP का मोनोक्रोम शूटर और 2MP का ही सपोर्टिंग लेंस भी शामिल हैं। तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इन फीचर्स के अलावा, ओप्पो रेनो 7Z 5G में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसे सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। जबकि कनेक्टिविटी ऑप्शन्स जैसे 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, आदि के साथ पैक किया गया है।
Oppo Reno 7Z 5G की भारत में कीमत
नया Oppo Reno 7Z 5G फिलहाल थाईलैंड के मार्केट तक ही सीमित है। कीमत, उपलब्धता और सेल के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैओ। इस प्रकार भारत में Oppo Reno 7Z 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं है, हालांकि यह जल्द ही भारत में भी आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications