OPPO Reno 8T को मात्र 12,765 हजार रुपये में खरीदें, यहां जानें ऑफर डिटेल, जल्दी करें
OPPO Reno 8T Offer: फेस्टिव सीजन को देखते हुए सभी कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी इस वक्त कम बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप दिवाली सेल के तहत OPPO Reno 8T को कीमत से भारी छूट के साथ मात्र 12765 रुपये में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। ओप्पो ने अपने इस हैंडसट को इस साल की शुरुआत फरवरी में ही भारत में लॉन्च किया था। जो 120Hz डिस्प्ले, 67W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट से लैस है। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और कहां से इसकी खरीदारी करने पर आपको बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी डिटेल बताते हैं।
OPPO Reno 8T पर ऑफर
आपको बता दें, ओप्पो रेनो 8T को क्रोमा पर 67.27 प्रतिशत की भारी भरकम छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। यह डिस्काउंट OPPO Reno 8T की MRP प्राइज पर मिल रहा है, जो 38,999 रुपये है। इस हैंडसेट को ऑनलाइन 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं डिस्काउंट के साथ ग्राहक इसे क्रोमा से 12,765 रुपये में खरीद सकते हैं। IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक की अन्य छूट का भी लाभ लिया जा सकता है। इसमें आपको मिडनाइट ब्लैक और सनराइज गोल्ड दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।

OPPO Reno 8T की खासियत
ओप्पो रेनो 8टी में 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट को शामिल किया है। जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज सिंगल वेरिएंट मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ओप्पो रेनो 8T ColorOS 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP प्राइमरी कैमरा कैमरा , 2MP डेप्थ कैमरा और 2MP ज़ूम कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी औऱ वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए ओप्पो ने इसमें 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








