Oppo Reno 12, 12 Pro में 16GB रैम, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जल्द होने जा रही एंट्री
Oppo लवर्स Reno 12 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अपने इस आगामी सीरीज को कंपनी जल्द ही अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर सकती है। जिसके तहत पेश किए जाने वाले दो मॉडल के नाम सामने आए हैं।
इस अपकमिंग सीरीज के तहत बाजारों में Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को पेश किया जाएगा। ये दोने आगामी फोन्स कई दमदार फीचर्स से लैस होगा। तो आइए आपको आगे इन फोन्स में मिलने वाले खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं, कि, चीन में May Day हॉलिडे खत्म होते ही, Oppo Reno 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने Oppo Reno 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस पर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन लीक्स व रिपोर्ट्स से इस आगामी सीरीज की डिटेल्स का खुलासा कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Reno 12 सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। इनके डिस्प्ले में कर्वेचर भी यूजर्स को देखने को मिलेगा। Oppo Reno 12 में 6.7 इंच OLED पैनल होगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होगा। डिजाइन की बात करें तो दोनों ही फोन स्लिम और लाइट वेटेड होंगे।

Oppo Reno 12 में Dimensity 8200 या Dimensity 8300 चिपसेट दिया जा सकता है। जो 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से पैक्ड होगा। वहीं Oppo Reno 12 Pro में Dimensity 9200 प्लस चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है। अपने इस फोन को कंपनी 16GB/512GB तक स्टोरेज के साथ ला सकती है।
इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP65 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है। यह फोन ColorOS 14 पर काम करेगा, जो Android 14 आधारित होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इन फोन्स में कैमरा सेटअप वर्टीकल अलाइनमेंट में मिलेगा। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसके रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा , 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा शामिल होगा।

जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम भी मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी शामिल कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








