Home
Mobile

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर्स से लैस

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर

OPPO ने हाल ही में OPPO Reno11 5G सीरीज को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस है। खासतौर पर अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो ये फोन आपको काफी पसंद आएगी। आइए इस आर्टिकल में आपको OPPO Reno11 5G के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर

आकर्षक डिजाइन

OPPO Reno सीरीज अपनी शानदार डिजाइन के लिए जानी जाती है। लिहाजा नया Reno11 5G का लुक भी बेदह आकर्षक है। Reno11 5G डुअल 3D कर्व्ड डिजाइन में पेश किया गया है। अर्थात इस फोन के कॅार्नर का लुक पतला है।

ये एक लाइट वेट फोन है, इसका वजन सिर्फ 182 ग्राम है। आपके लिए इस फोन को कैरी करना बेदह आसान होगा। आप इस फोन का इस्तेमाल चलते-फिरते भी बेदह कम्फर्टेबल तरीके से कर सकते हैं।

OPPO Reno11 5G के रियर पार्ट का डिजाइन भी काफी शाइनिंग है। सनशाइन रिंग्स के साथ नया कैमरा मैट्रिक्स इसके डिजाइन को काफी आकर्षित बनाता है। OPPO ने नए Reno11 5G को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

इसमें शिमरिंग सिल्क डिजाइन के साथ वेव ग्रीन और रॉक ग्रे शामिल है। नए फोन को खास क्रिस्टल साइन डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो सनलाइट के सम्पर्क में आने से और अधिक चमकने लगता है।

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर

डिस्प्ले

OPPO Reno11 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा 1600 निट्स तक का ब्राइटनेस लेवल और एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट मिलता है। यह नियर-बॉर्डरलेस डिस्प्ले फोन है, इसलिए इस पर फिल्में देखना या गेमिंग का मजा बढ़ जाता है।

फोन में प्रभावशाली 93% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात है, इसके अलावा फोन में 1.57 मिमी साइड बेजेल्स दिए गए हैं, यह डिस्प्ले आपकी आंखों को काफी आराम पहुंचाते हैं।

यह डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। एचडीआर 10 प्‍लस सपोर्ट भी इसमें है। HDR10+ की मदद से आप इसमें एचडीआर कंटेट स्ट्रीम कर रहे होते हैं, तो डिस्प्ले 950 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

OReality ऑडियो के साथ Reno11 5G के स्टीरियो स्पीकर और मीडिया प्लेबैक, अलार्म, नोटिफिकेशन के लिए 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड यह सुनिश्चित करते हैं कि आप जो देख रहे हैं वह पूरी तरह से क्लियर हो।

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर

कैमरा

कैमरा की बात करे तो Reno11 5G में चार-कैमरा अल्ट्रा-क्लियर पोर्ट्रेट सिस्टम के साथ शामिल किया गया है। जिसमें पीछे तीन कैमरे और सामने एक सेल्फी शूटर शामिल किया गया है।

कम्पनी ने, फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, साथ में 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस को शामिल किया है।

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर

फ्रंट में आपको 32 मेगापिक्सल Sony IMX709 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी शूटर 32MP का है जो ओमनीविजन OV32C सेंसर और f/2.4 अपर्चर लेंस का यूज करता है।

OPPO Reno11 5G में टेलीफोटो शूटर f/2 अपर्चर लेंस के साथ 32MP Sony IMX709 सेंसर शामिल है। इसकी मदद से यह 47mm फोकल लेंथ शूटर क्लियर इमेज कैप्चर करता है।

इसकी हाई इन-सेंसर जूम फीचर्स की मदद से आप 5x जूम तक शॉट्स कैप्चर कर सकते हैं। Reno11 5G में 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मिलता है। वहीं वीडियो की बात करें तो OPPO Reno11 5G के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps तक 4K में शूट करने में सक्षम है। Reno11 5G के कैमरे सिनेमैटिक फुटेज, व्लॉगिंग के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

सिल्की स्मूथ परफॉर्मेंस

Reno11 5G में कंपनी ने मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया है। Reno11 5G में 256GB तक का स्टोरेज मिलता है। साथ ही आप माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

यह प्रोसेसर फोन को काफी पावरफुल बनाता है। चाहे आप वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों, भारी गेम खेल रहे हों या एक साथ कई ऐप्स का उपयोग कर रहे हों, यह चिपसेट एक सहज अनुभव देता है।

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर

स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं, जिनमें लेटेस्‍ट कलरओएस की लेयर है। यह फोन 8GB डायनामिक रैम की बदौलत मल्टी-टास्किंग को आसान बनाता है।

ColorOS 14 तकनीक के साथ फाइल डॉक, स्मार्ट इमेज मैटिंग और स्मार्ट टच जैसी नई सुविधाओं के साथ, मल्टीटास्किंग और ऐप्स में इमेज , टेक्स्ट और फाइलों को सेव और एक्सेस करना काफी आसान हो जाता है।

बता दें कि Android 14 पर बेस्ड लेटेस्ट ColorOS वर्जन एक्वामॉर्फिक डिजाइन के साथ आता है। ColorOS 14 अपडेट रैम और स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए एक नया ट्रिनिटी इंजन लाता है। ColorOS, ट्रिनिटी इंजन से रेनो11 5G को स्टेबल बनाते हैं।

बैटरी लाइफ की बात करें तो Reno11 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें दिए गए 67W SUPERVOOCTM चार्जर की मदद से आप केवल 10 मिनट में 33% बैटरी चार्ज कर सकते हैं वही बैटरी को फुल चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगता है।

अब OPPO Reno11 5G से करें DSLR जैसी फोटोग्राफी, शानदार कैमरा फीचर

OPPO Reno11 5G पर Gizbot के विचार

नया OPPO Reno11 5G इस साल भारत में आने वाले सबसे अच्छे नए स्मार्टफोन में से एक है। अपने चमकदार डिजाइन, लॅान्ग लास्टिंग बैटरी लाइफ और बेस्ट कैमरा के साथ आपके लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर नए Reno 11 5G फोन मल्टी-टास्किंग बनाता है। साथ ही नया ColorOS, ट्रिनिटी इंजन इस फोन को एक अलग लेवल पर लेकर जाती है। इसके साथ ही ये फोन काफी किफायती भी है।

कीमत की बात करें तो OPPO Reno11 5G के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। इसकी बिक्री 25 जनवरी, 2024 से शुरू होगी।

आप इसे Flipkart जैसी ई-कॅामर्स साइट्स, OPPO e-store और रिटेल आउटलेट्स से खरीद पाएंगे। इसके साथ ही आप इस फोन पर बेहतरीन ऑफर्स भी पा सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The design of the rear part of OPPO Reno11 5G is also quite shining. The new camera matrix with sunshine rings makes its design quite attractive. OPPO has introduced the new Reno11 5G with two color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X