Home
Mobile

Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत व खासियत

Oppo 12 Series Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने अपनी नई सीरीज Reno 12 को चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने दो नए हैंडसेट Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro पेश किए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए रेनो 12 में मीडियाटेक Dimensity 8250 Star Speed Edition चिपसेट और रेनो 12 प्रो में मीडियाटेक Dimensity 9200+ Star Speed Edition SoC चिपसेट शामिल किया गया है। चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर सेल डेट और सभी खीसियतों से रूबरू करवाते हैं।

 Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जाने कीमत

Oppo Reno 12, Oppo Reno 12 Pro स्पेसिफिकेशन्स- ओप्पो ने दोनों मॉडल्स में 6.7-इंच फुल-एचडी+ 1.5K कर्व्ड OLED स्क्रीन दिया है, जो 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट के साथ आते हैं। इसके आलाव इसमें कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी दिया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसके बेस वेरिएंट Oppo Reno 12 को 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8250 स्टार स्पीड एडिशन और Reno 12 Pro को MediaTek Dimensity 9200+ स्टार स्पीड एडिशन चिपसेट से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल रहा है। ये फोन Android 14-बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेंगे।

 Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जाने कीमत

दोनों ही मॉडल 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 20x डिजिटल जूम सपोर्टेड 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा से लैस हैं।

इनके कैमरे में अंतर की बात करें तो बेस मॉडल को Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर और Pro मॉडल को Sony IMX890 सेंसर के साथ पेश किया गया है। सेल्फी के लिए दोनों फोन्स में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इन दोनों फोन्स को पावर देने के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, Galileo, QZSS और USB Type-C, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS, GLONASS जैसे फीचर्स मिलेंग। ये फोनेस IP65 रेटिंग के साथ आते है।

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro कीमत व उपलब्धता- Oppo Reno 12 के बेस वेरिएंट 12GB/256GB की चीन में कीमत CNY 2,699 (करीब 31,000 रुपये) तय हुआ है, जबकि, इसके 12GB/ 512GB, 16GB/ 256GB दोनों वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (करीब 34,500 रुपये) और 16GB /512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (करीब 36,800 रुपये) रखा गया है।

Reno 12 Pro के बेस वेरिएंट 12GB/256GB की कीमत CNY 3,399 (करीब 39,000 रुपये), 16GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (करीब 42,500 रुपये) और 16GB/ 512GB की कीमत CNY 3,999 (करीब 46,000 रुपये) है।

दोनों स्मार्टफोन को चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। जिसकी पहली सेल 31 मई से शुरू की जाएगी।

Oppo Reno 12 को मिलेनियम सिल्वर, एबोनी ब्लैक और सॉफ्ट पीच कलर ऑप्शन में पेश उपलब्ध कराया गया है। वहीं Reno 12 Pro को एबोनी ब्लैक, सिल्वर मैजिक पर्पल और शैंपेन गोल्ड में लाया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno12 And Reno12 Pro Launched in China know price specifications features availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X