Home
Mobile

OPPO Reno12 Pro Hands-On Review: शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

OPPO Reno Series ने लगातार पावर, डिजाइन और इमेजिंग की सीमाओ को आगे बढ़ाया है, जिसमें अमेजिंग फीचर्स पेश किए गए है। आने वाला OPPO Reno Pro कोई अपवाद नहीं है! जबिक Reno12 Pro में इनोवेटिव फीचर और पावरफुल हार्डवेयर हैं। इस फोन की मुख्य खासियत इसमें मौजूद AI क्षमताएं हैं।

हालांकि, Reno12 Pro सिर्फ हर चीज में AI नाम का इस्तेमाल नहीं करता है, बल्कि इसका लक्ष्य आपके स्मार्टफोन के सभी पहलुओं में AI को सहजता के साथ इंटिग्रेट करना है। ताकि एक अधिक कुशल और यूजर्स फ्रेंडली एक्सपीरियंस को सेट किया जा सके। अब आइए Reno12 Pro 5G की AI कैपेबिलिटीज, पावरफुल हार्डवेयर और अट्रैक्टिव डिजाइन के बारे में विस्तार से जानें।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

स्टाइल और सब्सटेंस

OPPO का आने वाला Reno12 Pro दो एलिगेंट कलर- Sunset Gold और Space Brown ब्राउन में आता है। दोनों मॉडल में एक टाइमलैस टू-टोन मैट और ग्लॉस फिनिश दी गई है, जिसे फोन के बैक साइड पर हॉरिजेंटली चलने वाले एक मैटालिक रिबन द्वारा हाइलाइट किया गया है। ट्रेडिशन से चिपके हुए Reno12 Pro भी एक स्लीक और लाइट फॉर्म फैक्टर का चुनाव करता है, जो कि 7.4mm पतला और 180 ग्राम वजन के साथ आता है।

इसकी सुंदरता के बाबजूद Reno12 Pro एक हाई पावर वाले मिश्र धातु के साथ एक टैंक की तरह बनाया गया है, जो कि सुपिरिअर कोरिसन रेसिस्टेंस, टैम्पेरचर रेसिस्टेंस, थर्मल कन्डक्टविटी और भी बहुत कुछ प्रदान करता है। OPPO Reno12 Pro का फ्रेम एयरोस्पेस-ग्रेड लेवल की पावर भी प्रदान करता है, जबकि एक कस्टमाइज्ड कुशनिंग मटेरिलयल Reno12 Pro को अधिक शॉक और इम्पेक्ट रेसिस्टेंस प्रोवाइड करता है।

इसके अलावा Reno12 Pro को SGC द्वारा प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार मल्टी-सीन सिक्योरिटी के लिए टेस्ट किया गया है, जो कि पानी और शॉक रेसिस्टेंस को कवर करता है। धूल और पानी के रेसिस्टेंस के लिए पहले से ही इफेक्टिव IP65 रेटिंग दी गई है। OPPO ने वॉटरप्रूफिंग को और बेहतर बनाने के लिए ओपनिंग, स्पीकर, USB-C पोर्ट और सिम ट्रे के साथ कई क्रिटिकल कम्पोनेंट्स को भी मजबूत किया है।

हालांकि, स्प्लैश टच शायद अभी तक की इसकी सबसे अच्छी विशेषताओं में से एक माना जाता है। हम शॉवर में आसानी से ट्रैक के बीच स्विच करने और बारिश में क्रोम को आसानी से नेविगेट करने में सक्षम थे। Reno12 Pro हमारे नेल्स (नाखुन) की तरह मजबूत है, इस्तेमाल करने में आरामदायक है और लुक में शानदार नजर आता है, जिससे इसे हमारे द्वारा फॉर्म के लिए A+ मिला है।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

एक स्टनिंग विजुअल एक्सपीरियंस

OPPO ने Reno12 Pro को 20:9 ऑस्पेकिट रेशियो और FHD+ (2412 x 1080 पिक्सल ) रिजॉल्यूशन वाली 6.7 इंच क्वाड कर्व्ड इनफिनिट व्यू स्क्रीन से लैस किया है। डिस्प्ले में एक डायनामिक रिफ्रेश रेट है, जो कि टास्क के आधार पर 60Hz, 90Hz या 120Hz के बीच अपने आप स्विच हो जाता है। इसके अलावा, Reno12 Pro का पैनल HDR10+ कंटेंट को भी सपोर्ट करता है। Reno12 Pro का डिस्प्ले 1,500nits की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है, जिससे आप सीधे धूप में स्क्रीन पर कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं।

FHD+ रिजॉल्यूशन शार्प विजुअल सुनिश्चित करता है, जबकि 120Hz रिफ्रेश रेट एक स्मूथ नेविगेशन और गेमिंग एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है। इसकी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले एक आरामदायक और इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है। इसके अतिरिक्त इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फास्ट और एक्यूरेट था। Reno12 Pro की स्क्रीन की सुरक्षा फ्लैगशिप-ग्रेड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 द्वारा की गई है, जो कि हैंडसेट को इस सेगमेंट में भारत सबसे स्लीक और मजबूत फोन में से एक बनाता है।

इसके अलावा, इनफिनिट व्यू स्क्रीन की 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग की बदौलत अंधेरे में कंटेंट देखना थोड़ा और सुविधाजनक हो जाता है। बेडटाइम मोड ने आपके नेचुरल मेलाटोनिन लेवल्स पर इसके प्रभाव को करने के लिए डिस्प्ले के कलर टेम्परेचर को एडजस्ट करने के लिए अच्छा काम किया है, जिससे बेहतर नींद को बढ़ावा मिल सके।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

AI Magic द्वारा बढ़ाया गया बहेतरीन कैमरा हार्डवेयर!

OPPO Reno12 Pro के कैमरों में बड़ा अपग्रेड किया गया है। सेटअप की मुख्य विशेषता OIS और f/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है, जो कि शानदार कलर्स के साथ डिटेल्स शॉट्स कैप्चर करता है। इसके साथ f/2.0 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP Samsung S5KJN5 टेलीफोटो लेंस है, जो कि बेहतरनी पोर्ट्रेट शॉट्स देने का लक्ष्य रखता है।

अंत में, इसमें 112-डिग्री FOV वाला 8MP अल्ट्रावाइड शूटर दिया गया है, जो वाइड फील्ट ऑफ व्यू प्रोवाइड करता है, जिससे आप फ्रेम में अधिक सब्जेक्ट फिट कर सकते हैं। आगे की तरफ Reno12 Pro में ऑटोफोकस के साथ एक सक्षम 50MP Samsung S5KJN5 सेल्फी कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, यहां फ्रंट और रियर दोनों कैमरे में 4K वीडियो रिकॉर्डिंड का सपोर्ट मिलता है।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

हार्डवेयर से परे Reno12 Pro एक अल्ट्रा-क्लियर पोर्ट्रेट सिस्टम भी लेकर आता है, जो कई AI-इंटिग्रेटेड फीचर्स की मदद से अभूतपूर्ण परिणाम प्रदान करता है। OPPO Reno12 Pro के AI फीचर फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं। AI Eraser 2.0 अनवांटेड ऑब्जेक्ट्स को स्मूथली रिमूव करता है, जबकि AI Clear Face ग्रुप सेल्फी में फेस की डिटेल्स को बढ़ाता है। AI Best Face ग्रुप फोटो में बंद आखों के एक्सप्रेशन को ठीक करता है। AI Studio आपके फोटो को मजेदार डिजिटल अवतार में बदल देता है। सेल्फी के लिए AI Portrait Retouching परफेक्ट पोर्ट्रेट के लिए वेरियस फोकल लेंथ और नेचुरल फेशियल एडजस्टमेंट प्रदान करता है।

नेचुरल लुक पसंद करने वालों के लिए Natural Tone लाइट और स्किन के कलर के लिए एक्सपोजर को समझदारी से एडजस्ट करता है। Reno12 Pro के कैमरों में कुछ भी बनाबटी नहीं है, शानदार ट्रिपल-रियर कैमरे एक हाई रिजॉल्यूशन सेल्फी शूटर के साथ-साथ काउंटलेस AI फीचर के साथ मिलकर Reno12 Pro को फोटोग्राफी के लिए सबसे अट्रैक्टिव स्मार्टफोन में से एक बनाते हैं।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

AI सुविधा के माध्यम से सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना

OPPO Reno12 Pro, ColorOS 14.1 के साथ एंड्रॉयड 14 पर चलता है। OPPO के ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन बहुत सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन प्रोवाइड करते हुए एक ब्लोट-फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है। OPPO 3 साल तक Andorid OS अपडटे और 4 साल तक का रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी करता है। OPPO Reno12 Pro में ढेरों AI सुविधाएं शामिल हैं, जो कि इसे आपके स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एक आइडियल एवरीडे का AI साथी बनाती है।

Reno12 Pro अपने AI टूलबॉक्स के साथ एवरीडे का एक आइडियल AI साथी है। इसकी पहचना क्षमताएं आपकी स्क्रीन के आधार पर AI सुविधाए सजेस्ट करती है। AI Writer क्रिएटिव सोशल मिडिया पोस्ट को प्रेरित करता है, जबकि AI Speak और AI Summary लंबे आर्टिकल्स से समराइज आर्टिकल पेश करता है, जिससे पढ़ने का समय बचता है। AI Record Summary मीटिंग, समरी बनाने और डिसकशन को नोट्स ऐप में एक्सपोर्ट करने में मददगार है। File Dock आसानी से इमेजेस, टेक्स्ट या फाइ्ल्स को ऐप में सेव और एक्सेस करता है। Smart Touch स्क्रीनशॉट से आसानी से मटेरियल निकालने की सुविधा देता है, जिससे आप क्विक एक्सेस के लिए इमेजेस और टेक्स्ट को File Dock में ड्रेग कर सकते हैं।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

परफेक्ट और पावर एफिशिएंसी का एक बेहतरीन मिश्रण

OPPO Reno12 Pro में OPPO और MediaTek द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम MediaTek Dimensity 7300-Energy SoC का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन 4nm चिप ARM Mali-GPU और ऑक्टा-कोर CPU से लैस है, जबकि MediaTek NPU 655 फोन के AI Magic को सक्षम बनाता है। आप Reno12 Pro में हाई ग्राफिक्स में Call Of Duty: Mobile, BGMI, Asphalt9: Legends और बहुत कुछ सहित कोई भी गेम चला सकते हैं।

इसके अलावा Reno12 Pro में 12GB RAM और 256GB या 512GB UFS 3.1 स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंडेबल) है, जिससे गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान स्मूथ और फ्लुइड परफॉरमेंस सुनिश्चित होती है। OPPO का ट्रिनिटी इंजन एक सिस्टम-लेवल सॉल्यूशन है, जिसे कम्प्यूटिंग रिसोर्स, मेमोरी और स्टोरेज को सही तरीके से मैनेज करके सिस्टम की फ्लुइडिटी और रिलायबिलिटी को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

OPPO की एक और खूबी इसकी खास RAM-Vita टेक्नोलॉजी है, जो रैम के इस्तेमाल को बढ़ाती है, जिससे आप ऐप को जल्दी से लॉन्च और स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, ColorOS का रैम एक्सपेंशन 12GB तक के अनयूज्ड स्टोरेज को टेम्परेरी रैम में बदल देता है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर एक्स्ट्रा स्मूथनेस मिल सके।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

ऑलवेज स्टे कनेक्टेड

OPPO Reno12 Pro पर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi6, Bluetooth 5.4, 5G डुअल सिम के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है। हालांकि, Reno12 Pro में AI LinkBoost भी है, जो एक कटिंग ऐज प्रोपरायटरी कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी है, जिसमें 9 अलग-अलग एंटेना के साथ 360 डिग्री सराउंड एंटीन सॉल्यूशन शामिल है। यह सुविधा नेटवर्क कंडीशन्स को समझदारी से पहचान सकती है और मजबूत एवं रिलायबल परफॉरमेंस सुनिश्चित करने के लिए कनेक्शन को सहजता से स्विच कर सकती है।

OPPO Reno12 Pro सीरीज में TUV Rheinland से हाई नेटवर्क फरफॉरमेंस सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली स्मार्टफोन सीरीज है। इसके अलावा Reno12 Pro की Beaconlink टेक्नोलॉजी आपको लंबी दूरी पर ब्लूटूथ के जरिए वॉयस कॉल करने की सुविधा देती है, यहाँ तक कि नेटवर्क सिग्नल के बिना भी दूरदराज के इलाकों या भीड़-भाड़ वाले इवेंट के लिए यह बिल्कुल सही है। चूंकि हम कॉलिंग के विषय पर हैं, इसलिए AI Clear Voice बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करके क्लियर कम्युनिकेशन सुनिश्चित करता है।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

लाइटनिंग-फास्ट चार्जिंग के साथ बेजोड़ बैटरी लाइफ

Reno12 Pro की 5,000mAh सेल की बदौलत हम मध्यम उपयोग के तहत पूरे दिन की बैटरी लाइफ निकालने में सक्षम थे। फोन में अभी भी अगले दिन के लिए 15% बैटरी बची हुई थी। लेकिन यह 80W SUPERVOOCTM फ्लैश चार्ज था, जो कि सबसे प्रभावशाली था, क्योंकि यह फोन केवल 46 मिनट में 1% से 100% तक ले जा सकता था। OPPO Reno12 Pro के साथ 4 साल से ज्यादा की बेहतरीन बैटरी कंडीशन और फ्लूइड परफॉरमेंस भी देता है।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

OPPO Reno12 Pro पर फाइनल थॉट

OPPO Reno12 Pro की सुविधा पर प्राथमिक ध्यान देने के साथ डिजाइन किया गया है। यह इंटेलिजेंट AI फीचर्स और पावरफुल हार्डवेयर के बेहतरीन संयोजन से संभव हुआ है। सुविधा के अलावा Reno12 Pro में एक बेहतरीन बैटरी, शानदार डिस्प्ले और शानदार परफॉरमेंस भी है। AI और अपग्रेडेड सेंसर की ताकत के साथ Reno12 Pro का कैमरा इस सेगमेंट में बेमिसाल है।

Reno सीरीज के लिए डिजाइन हमेशा से एक अहम स्तंभ रहा है और Reno12 Pro अपने स्लीक फॉर्म फैक्टर और शानदार टू-टोन फिनिश के साथ इसका अपवाद नहीं है। लेकिन इसके आकर्षक डिजाइन से धोखा ना खाएं। Reno12 Pro में भारत में रोजमर्रा की जिंदगी की कठिनाइयों के झेलने के लिए एक स्ट्रांग बिल्ड भी है। Reno सीरीज का लक्ष्य देश के स्मार्टफोन मार्केट में एक नई AI क्रांति को जगाना है।

OPPO Reno12 Pro शानदार डिजाइन, बेहतरीन हार्डवेयर और AI का संगम

OPPO Reno12 Pro की कीमत, उपलब्धता और ऑफर

भारत में OPPO Reno12 Pro की कीमत बेस 12GB/256GB मॉडस के लिए INR36,999 से शुरू होती है, जबकि 12GB/512GB कॉन्फिगरेशन में अपग्रेड करने पर INR40,999 की कीमत होगा। OPPO Reno12 Pro पहले से ही Flipkart, मेनलाइन रिटेल आउटलेट और OPPO ई-स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक HFFC Bank, ICIC Bank, SBI, Kotak Mahindra Bank, Bank Of Baroda और OneCard के कार्ड का इस्तेमाल करके Reno12 Pro पर 4,000 रुपये तक का इंस्टिंट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI पेमेंट ऑप्शन भी उपलब्ध है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Reno12 Pro Hands-On Review: AI Brilliance Meets Stunning Design and Enduring Hardware
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X