Home
Mobile

OPPO Reno14 5G: ऐसा कैमरा फोन जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

40,000 रुपये के नीचे आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन एक सुरक्षित फॉर्मूला अपनाते हैं, जैसे कि औसत परफॉर्मेंस, सामान्य सा डिजाइन और कुछ कैमरा ट्रिक्स। लेकिन OPPO Reno14 5G इस रूटीन से बिल्कुल अलग रास्ता अपनाता है। ठीक-ठाक परफॉर्मेंस से समझौता करने की बजाय, यह फोन ऐसे क्रिएटर-फर्स्ट फीचर्स पर फोकस करता है, जो वाकई में आपकी डेली यूज को बेहतर बनाते हैं।

चाहे वो पानी के अंदर शूटिंग हो, AI-पावर्ड एडिटिंग हो या फिर एक दमदार टेलीफोटो लेंस, Reno14 5G को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हर बार आपको कुछ नया देकर सरप्राइज करे।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

एक ऐसा पोर्ट्रेट लेंस जो इस्तेमाल के लायक

Reno14 5G की सबसे खास फीचरइसका 50 मेगापिक्सल का 3.5x टेलीफोटो कैमरा है, जो 80mm फोकल लेंथ के साथ आता है। यह एक ऐसा लेंस है, जो आमतौर पर केवल प्रीमियम फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिलता है। यह कोई डिजिटल जुगाड़ नहीं है, बल्कि एक असल पोर्ट्रेट लेंस है और इसका असर साफ नजर आता है। इससे क्लिक की गई इमेज में चेहरे बेहद शार्प और क्लियर नजर आते हैं, बैकग्राउंड नेचुरल तरीके से ब्लर होता है, और आपकी तस्वीरों में वो सिनेमैटिक डेप्थ आ जाती है जो मिड-रेंज फोन्स अक्सर मिस कर देते हैं।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

वहीं, Reno14 Pro 5G फोटोग्राफी के गेम को और बेहतर बनाता है, जिसमें Hypertone 50MP Quad Camera सिस्टम मिलता है। जबकि स्टैंडर्ड Reno14 5G में Hypertone 50MP Triple Camera सेटअप दिया गया है। दोनों डिवाइसेज में OPPO का इंडस्ट्री-फर्स्ट Triple AI Flashlight सिस्टम मिलता है, जिसमें हर कैमरा लेंस अलग-अलग डेडिकेटेड फ्लैश दिया गया है। यहां तक कि टेलीफोटो लेंस के लिए भी अलग फ्लैश है।

इसमें मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरों के लिए दो-दो फ्लैश यूनिट्स दी गई हैं, और टेलीफोटो लेंस के लिए एक खास फोकस फ्लैश भी शामिल है। इसका फायदा यह है कि लो-लाइट में भी फोटो ब्राइट और बैलेंस्ड एक्सपोजर के साथ आती हैं।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया फोन

इसका 4K 60fps वीडियो सपोर्ट Reno14 5G को असली कंटेंट-क्रिएटर फ्रेंडली डिवाइस बनता है, वो भी सभी कैमरों पर, जिसमें फ्रंट कैमरा भी शामिल है। इस रेंज के ज्य दातर स्मार्टफोन्स फ्रंट कैमरे पर या तो वीडियो रिजॉल्यूशन कम कर देते हैं या फ्रेम रेट घटा देते हैं। लेकिन यहां आप फ्रंट, वाइड और ज़ूम लेंस के बीच बिना किसी क्वालिटी लॉस के आसानी से स्विच कर सकते हैं।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

इसके ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया गया है। OPPO का AI Voice Enhancer शोरगुल भरे माहौल में भी आपकी आवाज को पहचानकर उसे बाकी नॉइज़ से अलग करता है। यह फीचर बाजार, एयरपोर्ट या कैफे जैसे बैकग्राउंड नॉइज़ वाले लोकेशन में रिकॉर्डिंग के दौरान बेहद काम आता है।

साथ ही, इसमें दिया गया अल्ट्रा-स्मूद वीडियो स्टेबिलाइजेशन और रीलायबल ऑटोफोकस इसे एक पॉकेट-साइज व्लॉगिंग रिग बना देता है।

AI एडिटिंग जो आपका वक्त बचाए

OPPO का AI Editor 2.0 इस फोन की सबसे खास फीचर्स में से एक है। जहां आमतौर पर फोटो फिल्टर्स दिखावे वाले होते हैं, वहीं यह टूल चुपचाप बैकग्राउंड में काम करता है और वो सब कुछ ऑटोमैटिकली ठीक कर देता है, जिसे पहले मैनुअली एडिट करना पड़ता था। आप इससे कांच की रिफ्लेक्शन हटा सकते हैं, बैकग्राउंड में मौजूद अजनबियों को मिटा सकते हैं, और यहां तक कि टेढ़ी-मेढ़ी फोटो को एक टैप में सीधा कर सकते हैं।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

इससे भी ज्यादा इम्प्रेसिव है AI Best Face टूल। अगर किसी ग्रुप फोटो में कोई इंसान पलक झपका दे, तो यह आपके गैलरी से उसका बेहतर फेस ढूंढकर उसी फोटो में रिप्लेस कर देता है। साथ ही आपको AI Style Transfer मिलता है, जिससे आप किसी रेफरेंस फोटो का लुक और फील अपनी इमेज पर अप्लाई कर सकते है, बिना लंबी-चौड़ी एडिटिंग के, अपनी फीड को एस्थेटिक बनाए रखने के लिए ये एक परफेक्ट फीचर है।

बिना केस के कर सकेंगे अंडर वॉटर शूटिंग

OPPO Reno14 5G की ड्यूरेबिलिटी सिर्फ स्पेस शीट पर लिखी बात नहीं है, बल्कि हकीकत में इसे साबित भी करती है। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन पानी, प्रेशर और धूल जैसी परिस्थितियों को आसानी से झेल सकता है। इसका Underwater Photography Mode इसे सबसे अलग बनाता है। आप इस फीचर से बिना किसी वॉटरप्रूफ केस के फोन से पानी में डूबकर फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

हमने इसे एक स्विमिंग पूल में टेस्ट किया। फोन ने बिना किसी दिक्कत के शानदार 4K वीडियो रिकॉर्ड किया, और फोन के पानी में होने पर भी टच रिस्पॉन्स काम करता रहा। ये उन चुनिंदा फोनों में से एक है जो बिना किसी एक्स्ट्रा गियर के किसी भी सेगमेंट में पानी के नीचे असली कंटेंट क्रिएशन की सुविधा देता है।

प्रेशर में भी परफॉर्मेंस बरकरार

OPPO Reno14 5G को MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट पावर देता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह चिपसेट सिर्फ बेंचमार्क स्कोर के पीछे भागने के बजाय लंबे समय तक लगातार उपयोग के लिए ट्यून किया गया है। हमारे टेस्ट के दौरान, यह फोन कैमरा-हैवी वर्कफ्लो, मल्टीटास्किंग और लंबे वीडियो एडिटिंग सेशन में भी स्मूद परफॉर्म करता रहा। कहीं भी लैग या थ्रॉटलिंग महसूस नहीं हुई।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

इसके पीछे असली हीरो OPPO का कस्टम AI NPU 780 है, जो चुपचाप बैकग्राउंड में AI फीचर्स का सारा भारी काम संभालता है। चाहे वो रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन हो या वीडियो एडिटिंग में बैकग्राउंड प्रोसेसिंग हो। ColorOS में Gemini का इंटीग्रेशन इस अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। अब आप वॉयस कमांड से नोट सेव कर सकते हैं या किसी टेक्स्ट की समरी निकाल सकते हैं।

दो दिन की बैटरी और 50 मिनट में फुल चार्ज

सिर्फ 7.42mm पतले बॉडी में 6000mAh की बैटरी फिट करना कोई मामूली बात नहीं है। असल उपयोग में इसने हमें करीब दो दिन का बैकअप दिया और जब हैवी यूसेज हुआ, तब भी ये आराम से 7 घंटे से ज्यादा का स्क्रीन-ऑन टाइम निकाल गया। चार्जिंग भी उतनी ही आसान है। OPPO की 80W SuperVOOC टेक्नोलॉजी इसे 0 से 100% तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज कर देती है। अगर आप जल्दी में हैं, तो सिर्फ 10 मिनट का चार्ज आपको पूरे दिन की सामान्य यूसेज के लिए काफी है।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

यही चीज इसे ट्रैवलर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट बनाती है, जब आप न तो पावर बैंक लेकर घूमना चाहते हैं और न ही चार्जिंग का इंतजार करना।

रियल-वर्ल्ड कम्फर्ट के लिए डिजाइन किया गया डिस्प्ले

Reno14 5G का 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले हर मायने में प्रीमियम फील देता है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट, और जरूरत पड़ने पर 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक एकदम स्मूद और रिस्पॉन्सिव लगता है।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

लेकिन जो चीज इसे सबसे अलग बनाती है, वह 3840Hz PWM डिमिंग का इस्तेमाल है । यह फीचर रात के समय इस्तेमाल के दौरान आंखों पर तनाव को काफी हद तक कम करता है, खासकर तब जब आप लंबे समय तक बेड पर लेटकर पढ़ते या वीडियो देखते हैं। साथ ही, इसके बेहद पतले बेजल्स इसे इस सेगमेंट के सबसे ज़्यादा इमर्सिव लुक वाला स्मार्टफोन बनाते हैं।

प्रीमियम डिजाइन, जो मजबूती से भी समझौता नहीं करता

Reno सीरीज का खास पहचान है इसका एस्थेटिक फिनिश, और OPPO Reno14 5G इस परंपरा को आगे बढ़ाता है। पर्ल व्हाइट वेरिएंट में कंपनी ने etched Velvet Glass का इस्तेमाल किया है, जो छूने में बेहद सॉफ्ट लगता है और फिंगरप्रिंट्स नहीं छोड़ता। वहीं फॉरेस्ट ग्रीन वेरिएंट में एक हल्का सा Luminous Loop कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर दिया गया है, जो फोन को एक प्रीमियम और बोल्ड लुक देता है।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

बावजूद इसके स्लिम और एलिगेंट डिज़ाइन के, यह डिवाइस नाज़ुक नहीं है। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास 7i, और अंदर की तरफ स्पंज-बायोनिक कुशनिंग दी गई है, जिससे यह फोन बिना किसी बल्क डिजाइन के गिरने पर भी दमदार बचाव करता है।

कंपटीशन के मुकाबले Reno14 5G की पोजिशनिंग

Reno14 5G ऐसे सेगमेंट में आता है जहां ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन इतनी इमेजिंग वर्सेटिलिटी, असली AI फीचर्स और दमदार ड्यूरैबिलिटी एक साथ बहुत कम फोन्स में मिलती है।

अगर Pixel 7a से तुलना करें, तो Reno बेहतर जूम क्वालिटी और वीडियो कंट्रोल्स देता है। Galaxy A55 डिज़ाइन के मामले में टक्कर देता है, लेकिन उसके कैमरे में वो गहराई और AI इंटेलिजेंस नहीं है। OnePlus CE4 कागज़ पर भले तेज़ दिखे, लेकिन कैमरा और बिल्ड क्वालिटी के मामले में वो पीछे रह जाता है।

Reno14 5G की असली खासियत उसका फोकस है। यह सब कुछ बनने की कोशिश नहीं करता, बल्कि कुछ चुनिंदा चीजें बेहद शानदार तरीके से करता है। और यही वो फीचर्स हैं जिन पर आज के यूजर्स सबसे ज़्यादा ध्यान देते हैं।

फैसला

ये एक ऐसा कैमरा है, फोन जो वाकई यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। OPPO Reno14 5G बड़े-बड़े वादे नहीं करता, ये बस सटीक तरीके से डिलीवर करता है। इसमें आपको एक सच्चा पोर्ट्रेट लेंस, प्रोफेशनल लेवल के वीडियो टूल्स, काम के AI एडिटिंग फीचर्स, और एक दिन से ज्यादा चलने वाली बैटरी लाइफ मिलती है। इस प्राइस सेगमेंट में ऐसा फोन मिलना मुश्किल है जो क्रिएटर्स, डेली ट्रैवल करने वालों, और अक्सर फोन गिरा देने वाले यूज़र्स के लिए एक साथ उपयुक्त हो।

OPPO Reno14 5G जिसे खासकार आपके लिए किया गया है डिजाइन

अगर आप ऐसे मिड-रेंज फोन की तलाश में थे जो कहीं भी समझौता नहीं करता, जो कुछ और बनने की एक्टिंग नहीं करता, और जो आपको कंटेंट बनाने, कैप्चर करने और बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी सारे टूल्स देता है तो Reno14 5G बिल्कुल वही फोन है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X