Oppo भारत में जल्द लॉन्च करेगा Oppo F27 सीरीज, लॉन्चिंग से पहले जानें जरूरी डिटेल्स
Oppo बहुत जल्द अपनी Oppo F27 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए मॉडल Oppo F27 Pro और Oppo F27+ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा एक और मॉडल लॉन्च होने की संभावना है, जिसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo के यह पहले स्मार्टफोन होंगे, जो कि IP69 रेटिंग के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस सीरीज को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। चलिए इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

कब लॉन्च होगी Oppo F27 सीरीज
Oppo F27 सीरीज को भारतीय मार्केट में 13 जून को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, Oppo F27 Pro 5G को दो कलर ऑप्शन Blue और Pink में पेश किया जाएगा और ये स्मार्टफोन लैदर बैक डिजाइन के साथ मिलेंगे। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि यह फोन IP69 रेटिंग के साथ भारत में कदम रखेंगे। वहीं इस फोन के डिजाइन की बात की जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि यह F7 सीरीज का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
Oppo F27 सीरीज की कीमत
Oppo F27 सीरीज की कीमत मिड रेंज में हो सकती है। कहने का मतलब यह है कि इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये हो सकती है। इस फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर, 64 मेगापिक्सल का कैमरा और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले आ सकती है।
Oppo F27 सीरीज में ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
बेटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिल सकती है और बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलने की संभावना है। अब देखना यह होगा कि Oppo अपनी इस सीरीज में क्या नया लेकर आती है।


Click it and Unblock the Notifications








