Home
Mobile

Samsung Galaxy M55s 5G को बचत के साथ खरीदने का मौका, Amazon Sale में मिल रही बड़ी छूट

भारत में हाल ही लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s 5G पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल, Amazon Great Indian Festival Sale में ये फोन 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

ऐसे में जो लोग सैमसंग के 20,000 रुपये से भी कम कीमत वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो ये उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि इस फोन को बिना किसी बैंक ऑफर के ही मात्र 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। चलिए इस फोन की ऑफर कीमत से लेकर बाकी सारी डिटेल्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Amazon Sale में बड़ी बचत के साथ खरीदें Samsung Galaxy M55s 5G

Samsung Galaxy M55s 5G की ऑफर कीमत

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में मार्केट में पेश किया गया था। इस फोन के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन कोरल ग्रीन और थंडर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Amazon sale में ये दोनों ही मॉडल 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। अगर आप इस फोन पर कूपन डिस्काउंट का लाभ ले लेते हैं, तो इसकी कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को 970 रुपये प्रतिमाह से शुरू होने वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M55s 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन: ये फोन स्टाइलिश फ्यूजन डिजाइन के साथ आता है। यह फोन बेहद पतला और हल्का है, जिसकी चौड़ाई मात्र 7.8mm है। इस फोन के बैक पैनल में टेक्सचरल पैटर्न लुक दिया गया है, जो कि प्लास्टिक से बना है। डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में पंच होल नॉच के साथ फ्लैट डिस्प्ले मिल रही है।

डिस्प्ले: Galaxy M55s 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन हाई क्वालिटी वाला कलर कंट्रास्ट प्रोवाइड करती है, जिसकी मदद से इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। इस डिवाइस में विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी शामिल है, जो कि यूजर्स को तेज धूप में भी अपने पसंद के कंटेंट का मजा लेने में मदद करती है।

चिपसेट: Samsung के इस स्मार्टफो में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दी गई है। इसमें 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करने वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर शामिल है, जिसकी मदद से यूजर्स सामान्य के साथ हैवी ऑपरेशन आराम से कर सकते हैं। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

रैम और स्टोरेज: डिवाइस में स्पीड और स्पेस के लिए कंपनी द्वारा 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट शामिल है, जिसकी मदद से यूजर्स 16GB तक रैम पावर यूज कर सकते हैं।

कैमरा: इसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें OIS टेक्नोलॉजी के साथ 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का माइक्रो कैमरा LED फ्लैश के साथ आता है। इस कैमरा में नाइटोग्राफी फीचर भी है, जिससे रात में फोटो लेने में आसानी होती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिल रहा है। इसमें डुअल रिकॉर्डिंग मोड का फीचर भी शामिल है।

बैटरी: कंपनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स में Samsung Galaxy M55s 5G फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6 जैसे कई ऑप्शन जोड़े गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The latest smartphone Samsung Galaxy M55s 5g, which was recently launched in India, is getting a huge discount. Actually, this phone is available with a coupon discount of Rs 2,000 in the Amazon Great Indian Festival Sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X