Samsung Galaxy S21 FE 5G को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका, जानें नई कीमत
Samsung लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और भारी कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सबसे उचित हो सकता है। दरअसल Galaxy S21 FE 5G (2023) अब अमेजन पर मात्र 30,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है।
आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस डिवाइस को सिंगल वेरिएंट 8GB/256GB स्टोरेज में पेश किया था। जिसकी लॉन्चिंग प्राइज 49,999 रुपये था। हालांकि, अब इसे बंपर डिस्काउंट के साथ 26 हजार से भी कम दाम में बेचा जा रहा है।

ग्राहक इस वक्त इस फोन को मात्र 25,499 रुपये में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल और खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन ऑलिव, नेवी, ग्रेफाइट, लैवेंडर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 SoC पर आधारित है। इसके अलावा इसमें 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,500 mAh की बैटरी यूनिट भी है।

इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। गैलेक्सी S21 FE 5G को मूल रूप से 2022 में Exynos 2100 SoC के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि ब्रांड ने पिछले साल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट-संचालित S21 FE 5G को फिर से लॉन्च किया था।
हालांकि, रिटेल बॉक्स में कोई एडॉप्टर नहीं है। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G (2023) में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। जिसमें OIS के साथ 12MP का प्राइमरी सेंसर, OIS और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8MP का टेलीफ़ोटो सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड शूटर शामिल है।
वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। फोन में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग है।


Click it and Unblock the Notifications








