Amazon-Flipkart सेल में Flip Phones पर छप्पड़-फाड़ ऑफर, Oppo सहित इन फोन्स को आधे से कम दाम में खरीदें
Best Deals On Flip Phones In Flipkart And Amazon Sale: अगर आप फोल्डिंग स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। जी हां, दरअसल Amazon और Flipkart सेल में फ्लिप फोन्स पर छप्पड़फाड़ डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसके बाद इन फोन्स की कीमत MRP से काफी कम हो जाएगा।
आपको बता दें, Amazon Great Freedom Festival और Flipkart Flagship Sale में पहली बार फ्लिप फोन्स को 35,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

जिसमें Oppo, Motorola और Tecno जैसी बड़ी कंपनियों के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन्स को बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए आपको आगे इन फ्लिप स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डील्स को बताते हैं।
OPPO Find N3 Flip: इसे सेल में ऑफर्स के साथ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह बाजार में इतने कम दाम में उपलब्ध सबसे पावरफुल फ्लिप फोन में से एक है। ये फोन उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें कैमरा सेंट्रिक फ्लिप फोन चाहिए।

इसमें Hasselblad ब्रैंडेड कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट मिलता है।
Moto Razr 40: Moto Razr 40: मोटोरोला के इस फ्लिप स्मार्टफोन को फिलहाल 35000 रुपये से कम दाम पर उपलब्ध कराया गया है। इस वक्त इस फोन को मात्र 33,749 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। रेजर 40 स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच डिस्प्ले, 4200mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Motorola Razr 40 Ultra: मोटोरोला के Razr 40 Ultra को 50,000 रुपये से कम दाम 46,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 3.6 इंच बड़ी कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है।
जबकि 6.9 इंच की प्राइमरी फोल्डिंग डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। Motorola Razr 40 Ultra में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया है।
TECNO Phantom V Flip 5G: वहीं टेक्नो के फैंटम वी फ्लिप को 30,000 रुपये से कम दाम मात्र 29,899 खरीदा जा सकेगै। बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन में से यह एक है।
इसमें आपको प्रीमियम डिजाइन के साथ एक सर्कुलर कवर डिस्प्ले मिलता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 8GB/ 256GB स्टोरेज से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








