Home
Mobile

ब्‍लै‍कबेरी अपने 9930 और 9850 मॉडलों में करेगा नए बदलाव

ब्‍लै‍कबेरी अपने 9930 और 9850 मॉडलों में करेगा नए बदलाव


कई ऐसी मोबाइल कंपनियां हैं जो हैंडसेट लांच होने के बाद भी अपने फोन में फर्मवेयर अपग्रेड करती हैं और फिर भी उनके सेल में कोई परिवर्तन नहीं आता। ऐसी ही कंपनी है ब्‍लैकबेरी जिसने अपने दो मॉडलों में यह कदम उठाया है। ब्‍लैकबेरी बोल्‍ड 9930 और ब्‍लैकबेरी टच 9850 दो ऐसे फोन हैं जिसके फर्मवेयर में बदलाव किए जाऐगें।

इस अपडेट से एक बेहतरीन फीचर सामने आएगा जिसको हम माबाइल हॉट स्‍पॉट कहते हैं। इसके दा्रा दूसरे डिवाइस इस मोबाइल के वाइफाइ हॉस्‍पॉट का आराम से प्रयोग कर सकते हैं। मोबाइल हॉटस्‍पॉट आपके डाटा प्‍लान का इस्‍तमाल करता है। इसको प्रयोग करने के लिए जरुरी है कि वाइफाइ रेडियो ऑन हो। इस सुविधा का उपयोग करके आप अपने फोन में उच्च गति की डाटा स्‍पीड के मॉडेम का उपयोग कर सकते हैं।

नए अपडेट में 7.1 वर्जन का सॉफ्टवेयर शामिल है। अभी तक तो यूज़र्स के फोन में इस नए अपडेट को ले कर नोटीफिकेशन भी आने लगे होगें। और अगर ऐसा है तो यूजर्स दो माध्‍ययमों से अपने फोन में अपग्रेडेशन कर सकते हैं, पहला या तो वह डायरेक्‍ट इंटरनेट से अपने फोन में अपडेट डाउनलोड करें। और दूसरा वह चाहें तो इंटरनेट के दा्रा अपने पीसी या लैपटॉप में कंटेन्‍ट डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में उसे यूएसबी के माध्‍ययम से अपने मोबाइल में डाल सकते हैं।

अगर आप के पास अभी भी अपडेट करने के बारे में कोई जानकारी नहीं आइ है तो निराश होने की जरुरत नहीं है बस ऐसा करें क‍ि रिम की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर लें। बस आपको ब्‍लैकबेरी डेस्‍कटॉप सॉफ्वेयर को इस्‍तमाल करने की जरुरत है। मैक यूजरों को अभी भी इंतजार करने की जरुरत है उनके लिए अभी जानकारी आना बाकी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X