इस 10000mAh बैटरी फोन की कीमत है 26,970
स्मार्टफोन में कितनी भी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया हो, फोन के फीचर्स और स्पेक्स भले ही एडवांस्ड लेकिन बैटरी की समस्या हर फोन और यूज़र झेलता है।
लो बैटरी बैकअप की समस्या नई नहीं है, बल्कि यह समस्या तभी से है जब से स्मार्टफोन हैं। स्मार्टफोन को मल्टीटास्किंग बनाने के चक्कर में हमेशा ही फोन की बैटरी क्षमता से समझौता करना पड़ जाता है।

आज हम जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं उसकी बैटरी क्षमता आजकल मिलने वाले पॉवर बैंक जितनी है। मजे की बात यह है कि इस फोन की बैटरी इतनी दमदार होने के बावजूद भी इसकी कीमत ठीक ठाक याने मिड रेंज में रखी गई है। तो चलिए बिना टाइम गवाए जानते हैं इस फोन में क्या है खास और इसके अलावा दमदार बैटरी फोन में क्या और क्या आप्शन हैं।
Oukitel K10000 Pro
इस फोन में मीडियाटेक सीपीयू दिया गया है, और इसकी रैम 3जीबी की है। इसकी बैटरी 10,000mAh है और इसकी कीमत 26,970 रुपए है। यह एक बैटरी सेंट्रिक फोन है।
आसुस जेनफोन 3एस मैक्स
आसुस का यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है। यह भी 3जीबी रैम के साथ आता है और इसमें 1.5GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी6750 64 बिट प्रोसेसर है।
ZTE Blade A2 Plus
ज़ेडटीई का यह स्मार्टफोन 11,999 रुपए का है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.5GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी6760टी 64 बिट प्रोसेसर है। इसकी रैम 4जीबी की और बैटरी 5000mAh की है।
लेनोवो पी2
लेनोवो का यह स्मार्टफोन पी2 5100mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है। यह 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 14nm प्रोसेसर है।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो
सैमसंग का यह स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 प्रो में 26,990 रुपए है। इसमें 6 इंच की फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन की बैटरी 5000mAh पॉवर की है।


Click it and Unblock the Notifications