इस फोन में मिलती है 15600mAh की बैटरी, 6 दिन तक चलेगी और पानी में नहीं होता है खराब
Oukitel WP15 5G रग्ड फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ख़ास बात ये है कि इसमें 15600mAh की बहुत बड़ी जम्बो बैटरी मिल रही है, जो इसे Ulefone Power Armer 13 को पछाड़ते हुए किसी भी फोन पर सबसे बड़ी बैटरी बनाती है। शायद आपने भी अभी तक इतनी बड़ी बैटरी वाला मोबाइल नहीं देखा होगा, लेकिन इस मोबाइल फोन में यह इतनी बड़ी बैटरी दी गयी है। साथ ही यह मोबाइल 5G को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा Oukitel WP15 में 1300 घंटे का स्टैंडबाय समय देने का भी दावा किया गया है और कंपनी ने 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है जिससे लगभग पांच घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक फोन को पूरा चार्ज किया जा सकता है। इस प्रकार इसकी बैटरी 6 दिनों तक चलती है।
इन सबके अलावा यह फोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है इसका मतलब यह है कि आप इस मोबाइल फोन से किसी दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर सकते है।
हालांकि यह फोन ही सबसे बड़ी बैटरी वाला नहीं है, क्योंकि Energizer Power Max P18K अभी भी टॉप पर है जिसमें 18,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
वॉटर प्रूफ है Oukitel WP15 5G मोबाइल
बड़ी बैटरी के इस रग्ड स्मार्टफोन को IP68 और IP69K को डस्ट और वॉटरप्रूफ दोनों के लिए भी रेट किया गया है। यानि ये मोबाइल MIL-STD-810G से भी प्रमाणित किया गया है, जिसका अर्थ है कि यह लगभग 30 मिनट के लिए अगर यह मोबाइल पानी में रह जाता है और तक़रीबन 1.5 मीटर गहराई में चला जाएगा तो भी इसका कोई नुकसान नहीं होगा।
क्या है अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अन्य प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो WP15 में मीडियाटेक डाइमेंशन 700, 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 6.52-इंच HD + डिस्प्ले मिलती है।
इस स्मार्टफोन को 8GB RAM और 128GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ पैक किया गया है जिसे कार्ड के माध्यम से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 ओएस पर काम करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का स्नैपर दिया गया है।
क्या है Oukitel WP15 5G की कीमत
यदि इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें, तो 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच होने वाले वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान Oukitel WP15 की कीमत $299.999 यानि करीब 22,250 रुपये रखी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications








