Home
Mobile

Oukitel का 50 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ रफ-एंड-टफ स्मार्टफोन लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कीमत

Oukitel का 50 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ रफ-एंड-टफ स्मार्टफोन लॉन्च

Oukitel WP26: Rugged Smartphone निर्माता कंपनी Oukitel ने अपना एक और रफ-एंड-टफ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस नए फोन को कंपनी ने Oukitel WP26 नाम से मार्केट में पेश किया है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि, यह पानी में भी गिरने से खराब नहीं होगा और यह 50 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आ रहा है। इसलिए यह फोन उन लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें ट्रैवल और एडवेंचर करना काफी पसंद हो। तो आइए आपको Oukitel WP26 की खूबियों से लेकर कीमत तक की जानकारी आगे बताते हैं।

Oukitel WP26 Rugged स्मार्टफोन की खूबियां

Oukitel WP26 Rugged Smartphone में यूजर्स को 6.58-इंच FHD+ डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 1200 लुमेन सुपर कैंपिंग लाइट दी गई है, जो बाहरी सेटिंग में शानदार रोशनी देगी। यह बिल्ट-इन कैंपिंग लाइट SOS, फुल ब्राइटनेस, हाफ ब्राइटनेस, एक्सप्लोसिव फ्लैश के साथ पांच अलग-अलग मोड देने में सक्षम है। वहीं इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके साथ ही 2MP मैक्रो सेंसर और 20MP ऑटोफोकस नाइट विजन लेंस दिया गया है। साथ ही नाइट विजन लेंस 20 मीटर तक की ज्यादा तक की दूरी के साथ क्लियर इमेजिंग का परमिशन देता है। इसके अलावा आपको इसमें सेल्फी और वीडिय कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट मिल रहा है। जिसकी मदद से यूजर हाई क्वालिटी सेल्फी भी ले सकता है।
Oukitel WP26 स्मार्टफोन IP68/ 69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आ रहा है। यानि कि, फोन 1.5 मीटर पानी के अंदर भी 30 मिनट तक खराब नहीं होगा।

Oukitel का 50 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ रफ-एंड-टफ स्मार्टफोन लॉन्च

Oukitel WP26 Rugged की बैटरी

Oukitel WP26 Rugged Smartphone को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10000mAh की जंम्बो बैटरी दी है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि, फोन को स्टैंडबाय पर 50 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर को यह डिवाइस एक समर्पित कैंपिंग मोड प्रदान करेगा, जिससे ब्राइट लाइट एक्टिवेट होने पर 10 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

Oukitel WP26 Rugged की कीमत

Oukitel WP26 Rugged फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर्स को कई तरह के छूट भी मिल रहे हैं। इस फोन की MRP $279.99 (23,096 रुपये) की है। जिसे डिस्काउंट के तहत आप मात्र $179.99 (करीब 14,900 रुपये) में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, यह ऑफर 18 जून तक ही मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oukitel has launched its rough-and-tough smartphone Oukitel WP26. In which 50 days of battery backup is available. The most important thing about this phone is that it will not get damaged even if it falls in water.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X