OxygenOS 16 Update Timeline: इन OnePlus फोनों को सबसे पहले मिलेगा नया सिस्टम
OnePlus 15 के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 16 पेश कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और इसमें कई ऐसी AI-आधारित विशेषताएं शामिल हैं, जो पहले किसी भी OnePlus सिस्टम में नहीं देखी गई थीं।
कंपनी के मुताबिक, यह नया इंटरफेस न सिर्फ फोन को और तेज बनाएगा, बल्कि यूजर की डिजिटल लाइफ को और स्मार्ट व सुरक्षित भी करेगा।

नई डिजाइन और इंटरफेस में आया बड़ा बदलाव
OxygenOS 16 में Material-3 expressive UX design का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले से ज्यादा विजुअली डायनामिक और रेस्पॉन्सिव है।
कस्टमाइज़ेबल होम स्क्रीन, डायनेमिक वॉलपेपर और एनिमेशन अब सिस्टम का हिस्सा हैं, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और भी पर्सनलाइज्ड महसूस होता है।
चाहे वो काम का मोड हो या रिलैक्सेशन टाइम यूजर अब थीम के साथ अपने फोन का पूरा मूड बदल सकते हैं।
क्या है Mind Plus
OxygenOS 16 की सबसे चर्चित सुविधा Mind Plus है, यह फीचर Google के Gemini AI पर आधारित है और ColorOS 16 के समान काम करता है।
यह अस्थायी रूप से आपकी स्क्रीन एक्टिविटी रिकॉर्ड कर सकता है, जिसमें स्क्रॉलिंग, ऐप उपयोग और स्क्रीनशॉट भी शामिल हैं।
यह फीचर यूजर्स को एक तरह का स्मार्ट डायरी सिस्टम की तरह बाद में अपनी डिजिटल एक्टिविटी को ट्रैक करने या नोट्स तैयार करने में मदद करता है ।
AI फीचर्स से बनेगा फोन और समझदार
OnePlus ने OxygenOS 16 में कई Gemini AI टूल्स जोड़े हैं जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाएंगे।
- AI VoiceScribe: कॉल या मीटिंग के दौरान ऑटोमैटिक नोट्स बनाता है।
- AI Writer: ईमेल या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए स्मार्ट टेक्स्ट सजेस्ट करता है।
- AI Scan Better: डॉक्यूमेंट या QR कोड स्कैन को और सटीक बनाता है।
- AI Portrait Glow: कैमरे में चेहरे की लाइटिंग को एडजस्ट कर बेहतरीन पोर्ट्रेट देता है।
- AI Perfect Shot: कैमरा ऑटो मोड में सबसे उपयुक्त एंगल चुनता है, ताकि तस्वीर हमेशा परफेक्ट लगे।
ये फीचर्स दिखाते हैं कि OnePlus अब सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं बल्कि "प्रिडिक्टिव स्मार्टनेस" पर ध्यान दे रहा है - यानी फोन अब यूज़र की सोच के हिसाब से रिएक्ट करेगा।
सुरक्षा के लिए 11 लेयर एन्क्रिप्शन वाला Plus Lock
OxygenOS 16 में OnePlus ने सुरक्षा को नई ऊंचाई दी है। Plus Lock फीचर में 11 लेयर का एन्क्रिप्शन मौजूद है जो यूज़र डेटा को AI अटैक, फिशिंग और मालवेयर से बचाने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि यह सिक्योरिटी सिस्टम अब Digital Personal Data Protection (DPDP) Act के अनुरूप है, जिससे भारत में डेटा प्राइवेसी को भी मजबूती मिलेगी।
स्मार्ट कनेक्टिविटी
अब यूज़र अपने OnePlus फोन और लैपटॉप या PC के बीच बिना किसी ऐप या केबल के फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे। OxygenOS 16 में यह फीचर ऑपरेटिंग सिस्टम में ही इनबिल्ट है, जिससे क्रॉस-डिवाइस सिंकिंग आसान और तेज़ हो गई है।
पुराने डिवाइसों के लिए रोलआउट टाइमलाइन
OnePlus ने पुष्टि की है कि OxygenOS 16 का अपडेट 13 नवंबर को OnePlus 15 के साथ लॉन्च होगा।
पहले चरण में यह अपडेट OnePlus 13, 13s, 13R और OnePlus Open के लिए जारी होगा।
इसके बाद दूसरे चरण में यह अपडेट इन डिवाइस में मिलेगा
OnePlus 12, 12R, 11, 11R और 10 Pro
Nord सीरीज- Nord 5, Nord CE 5, Nord 4, Nord 3, CE 4 और CE 4 Lite
OnePlus Pad 3, Pad 2, Pad और Pad Lite।
भविष्य के OnePlus यूजर के लिए संकेत
OxygenOS 16 सिर्फ एक अपडेट नहीं बल्कि OnePlus के "AI-फर्स्ट फ्यूचर" की झलक है। Mind Plus जैसे फीचर्स यह बताते हैं कि आने वाले OnePlus डिवाइस अब यूज़र के डिजिटल बिहेवियर को समझेंगे और उसी के मुताबिक काम करेंगे। यह सिर्फ टेक्नोलॉजी का नहीं बल्कि "यूज़र-अवेयर स्मार्टफोन एक्सपीरियंस" का दौर है - जिसमें आपका फोन अब सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि संवेदनशील भी बनेगा।


Click it and Unblock the Notifications








