पैनासॉनिक एल्युगा आई3 मेगा लॉन्च, 3जीबी रैम और 4000mah बैटरी
पैनासॉनिक ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन एल्यूगा आई3 मेगा।
पैनासॉनिक अपने नए बेहद दमदार स्मार्टफोन के साथ हाजिर है। पैनासॉनिक एल्युगा आई3 मेगा स्मार्टफोन भारत में सभी टॉप रिटेलर्स के जरिए मिलेगा। इस फोन की कीमत भारत में 11,490 रुपए रखी गई है।

पैनासॉनिक एल्यूगा आई3 मेगा में कंपनी ने 4000mAh की दमदार बैटरी दी, जो कि इस फोन की हाईलाइट भी है। मेटल बॉडी डिज़ाइन का यह स्मार्टफोन लुक्स में शानदार है। इस बजट स्मार्टफोन में बिग बैटरी के अलावा भी कई खास फीचर्स हैं।
चलिए एक नज़र डालते हैं फोन के फीचर्स पर-

पैनासॉनिक एल्यूगा आई3 मेगा स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटीके6735 प्रोसेसर आएगा, जिसमें 3जीबी रैम भी है।
फोन की इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो फोन में 16जीबी की मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है, जिससे इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

पैनासॉनिक का नया स्मार्टफोन एल्युगा आई3 मेगा में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन को शैम्पेन गोल्ड और सिल्वर कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।
एल्युगा आई3 मेगा स्मार्टफोन केवल 180 ग्राम का है, यह फोन 4जी VoLTE कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में डूअल सिम सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications







