पैनासॉनिक एल्युगा मार्क 2 : 3जीबी रैम का बजट स्मार्टफोन
पैनासॉनिक ने अपना नया बजट स्मार्टफोन एल्युगा मार्क 2 लॉन्च कर दिया है। यह सस्ता स्मार्टफोन 3जीबी की दमदार रैम के साथ आता है।
पैनासॉनिक अपने एक और नए व शानदार बजट स्मार्टफोन को लेकर हाज़िर हो चुका है। पैनासॉनिक एल्युगा मार्क 2 स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स शामिल हैं जिनमें से एक है एंड्रायड वर्क सपोर्ट और 4जी VoLTE कनेक्टिविटी। साथ ही यह स्मार्टफोन एक बजट फोन के बावजूद 3जीबी की दमदार रैम के साथ आएगा।
पैनासॉनिक का यह नया स्मार्टफोन एल्युगा मार्क 2 खास फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को गोल्ड कलर वैरिएंट में खरीदा सकता है। बजट कैटेगरी के इस स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रुपए रखी गई है।

इसी के साथ पैनासॉनिक ई-कॉमर्स साईट पर 'पैनासॉनिक फोन फेस्ट' आयोजित करने जा रही है जो कि 23 नवंबर से 25 नवंबर तक रहेगा। इस दौरान फ्लिप्कार्ट पर एल्युगा नोट, एल्युगा टर्बो और पी66 कुछ आकर्षक डील्स और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे।
आइए एक नज़र डालते हैं नए पैनासॉनिक एल्युगा मार्क 2 के खास फीचर्स पर-
ऑपरेटिंग सिस्टम
पैनासॉनिक एल्युगा मार्क 2 स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इसके साथ एक खास फीचर दिया है जो है एंड्रायड वर्क सपोर्ट।
प्रोसेसर
यह नया हैंडसेट 1.3 GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर के साथ आएगा, इसमें 3जीबी की रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
आईपीएस ऑन-सेल डिस्प्ले
फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच एचडी आईपीएस ऑन-सेल डिस्प्ले है, इसके साथ इसमें 2.5डी कर्व्ड असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है।
रियर कैमरा
पैनासॉनिक का यह नया स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आएगा, जिसमें एलईडी फ़्लैश मोड्यूल है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
128जीबी स्टोरेज
फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो कि सेल्फी लेने काम भी आ सकता है।
4जी VoLTE
फोन में 3000mAh बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन चल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE, जीपीआरएस, ब्लुएतूथ्म यूएसबी ओटीजी, जीपीएस आदि विकल्प दीए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








