पैनासॉनिक एल्युगा प्रिम : 3जीबी रैम और रिलायंस जियो सिम सपोर्ट
पैनासॉनिक एल्युगा प्रिम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। फोन में 3जीबी रैम और रिलायंस जियो सिम सपोर्ट भी है।
पैनासॉनिक ने अपना नया स्मार्टफोन एल्युगा प्रिम लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन 4जी LTE और VoLTE दोनों सपोर्ट के साथ आता है। यानी कि आप इसमें अपना रिलायंस जियो सिम आसानी से बिना किसी परेशानी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

पैनासॉनिक एल्युगा प्रिम की कीमत 10,290 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन भारत में ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में आपको वाइट डिस्प्ले के साथ गोल्ड कलर और ब्लैक डिस्प्ले के साथ गन मेटल सिल्वर कलर मिल जाएंगे। इस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है।
पैनासॉनिक का यह स्मार्टफोन कम कीमत में बेहतर फीचर देता है, इस स्मार्टफोन के जरिए कंपनी ने बजट रेंज स्मार्टफोन यूज़र्स को टारगेट किया है। फोन के अन्य फीचर्स इस प्रकार हैं।
एंड्रायड वर्क
पैनासॉनिक एल्युगा प्रिम स्मार्टफोन में एंड्रायड वर्क फीचर दिया गया है। जिससे फोन में वर्क एप्स और पर्सनल एप्स अलग रहें, और यूज़र्स का डाटा और भी सिक्योर रहे।
एचडी डिस्प्ले
स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
क्वाड कोर प्रोसेसर
फोन में क्वाड कोर प्रोसेसर 1.2 GHz दिया है, जिसके साथ 3जीबी रैम और 16इनबिल्ट स्टोरेज दिया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ट्रिपल एलईडी फ़्लैश
इस हैंडसेट में 13मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया है, जिसके ट्रिपल एलईडी फ़्लैश है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है, जो आपको देगा कमाल की सेल्फीज़।
2500mAh बैटरी
फ़ोन की बैटरी 2500mAh पॉवर की है। इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी विकल्प हैं। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








