Home
Mobile

पैनासॉनिक ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर वाला 4जी बजट स्मार्टफोन

पैनासॉनिक का बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कंपनी को उम्‍मीद है नया स्‍मार्टफोन यूजर को पंसद आएगा।

By Agrahi

पैनासोनिक इंडिया ने सोमवार को एक नए स्मार्टफोन 'इलुगा टैप' को पेश किया। 4जी VoLTE और फ्रंट फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले इस फोन की कीमत 8,990 रुपये है। इसे देश का मेजर ब्रांड आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। पैनासॉनिक का इलुगा टैप गोल्ड और सिल्वर ग्रे वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इस फोन के साथ यूज़र्स को प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड भी मिलेगा।

पैनासोनिक इंडिया के एक बयान में मोबिलिटी विभाग के व्यापार प्रमुख पंकज राणा ने कहा, "इलुगा टैप का फास्ट फिंगरप्रिंट फ्रंट सेंसर आपको उपकरण को खोलने का सुविधाजनक तरीका देता है और आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखता है। स्कैनर आपकी उंगलियों और अंगूठे के निशान को चंद सेकेंड में पहचाने में सक्षम होगा।"

बता दें हाल ही में पैनासॉनिक ने अपना पी77 स्मार्टफोन पेश किया था। जिसकी कीमत 6,990 रुपए रखी गई है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

फुल एचडी डिस्पले

फुल एचडी डिस्पले

इस स्मार्टफोन की खास बात है कि यह 4जी VoLTE के साथ आता है। यह 5 इंच का फुल एचडी डिस्पले वाला स्मार्टफोन है।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

क्वाड-कोर प्रोसेसर

क्वाड-कोर प्रोसेसर

यह स्मार्टफोन क्वाड-कोर प्रोसेसर से संचालित होता है। इसमें 1.25 जीगाहर्ट्स और 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और इसे 32 जीबी तक बढ़ाने क्षमता है।

कैमरा

कैमरा

इस स्मार्टफोन में 8 एमपी का रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट सेल्फी शूटर है। इसका कैमरा ऑटोफोकस फीचर के साथ आएगा।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

एंड्रायड मार्शमेलो

एंड्रायड मार्शमेलो

पैनासॉनिक का यह नया बजट स्मार्टफोन एंड्रायड फोन 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। यह ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है। जिसमें एक 4जी/3जी सिम स्लॉट है व दूसरा 2जी सिम स्लॉट है।

बैटरी

बैटरी

फोन में 2800mAh नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसका वजन 138 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई हॉटस्पॉट आदि विकल्प दी गए हैं।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic Eluga tapp Budget smartphone with fingerprint sensor. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X