डिजिटल कैमरे को टक्कर देने आ रहा है पैनासोनिक स्मार्टफोन

कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार पैनासोनिक का नया स्मार्टफोन में कुछ यूनीक फीचरों के अलावा दमदार प्रोसेसर भी इनबिल्ड है। पैनासोनिक स्मार्टफोन में 2.3 वर्जन के गूगल एंड्राएड के साथ 1000 मेगाहर्ट का प्रोसेसर इनबिल्ड है जिससे फोन की परफार्मेंस अन्य स्मार्टफोन से कई गुना बेहतर है। टच स्क्रीन के क्रेज का देखते हुए कंपनी ने फोन में 3.47 इंच की हाईडेफिनेशन मल्टी टच स्क्रीन दी है।
पैनासोनिक के नए स्मार्टफोन में सबसे यूनीक फीचर है इसमें दिया गया 13.2 मेगापिक्सल का कैमरा जो बाजार में मौजूद डिजिटल कैमरा को कड़ी टक्कर देगा। फोन में कैमरे द्वारा खींची गई तस्वीरे को हाईपिक्सल क्वालिटी की वजह से आप चाहे तो बड़ी स्क्रीन में भी देख सकते है। हाईपिक्सल के अलावा फोन के कैमरे में फ्लैश और ऑटो फोकस की सुविधा भी दी गई है।
128 ग्राम के पैनासोनिक स्मार्टफोन में जीपीएस, ब्लूटूथ और वाईफाई कनेक्टीविटी ऑप्शन मौजूद है जो इसे शानदार स्मार्टफोन की श्रेणी में रखते है। इसके अलावा इसमें टीवी ट्यूनर और वारर्निंग सिस्टम का अनोखा फीचर दिया गया है जो भूकंप जैसी आपदार आने से पहले आपको एलर्ट कर देता है। कंपनी के अनुसार जल्द ही पैनासोनिक ल्यूमिक्स स्मार्टफोन बाजार में लांच कर दिया जाएगा।
पैनासोनिक ल्यूमिक्स के फीचरों पर एक नजर
- 2.3 वर्जन का गूगल एंड्राएड ओएस
- 1000 मेगाहर्ट प्रोसेसर
- मल्टी टच स्क्रीन
- 13.2 मेगापिक्सल कैमरा
- ऑटो फोकस, फ्लैश
- 128 ग्राम भार
- ब्लूटूथ, वाईफाई
- टीवी ट्यूनर, वारर्निंग सिस्टम


Click it and Unblock the Notifications








