पैनासॉनिक P55 मैक्स लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ कीमत 8,499 रु
पैनासॉनिक ने नया स्मार्टफोन पैनासॉनिक P55 मैक्स लॉन्च कर दिया है। यह एक बैटरी सेंट्रिक फोन है, इसमें कंपनी ने 5000mAh पॉवर की बैटरी दी है। हालांकि फोन की फोन में और भी कई शानदार फीचर्स हैं लेकिन बैटरी इस फोन की हाईलाइट है।

नए पैनासॉनिक P55 मैक्स की कीमत 8,499 रुपए रखी गई है। यह फोन फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव है और इसकी सेल आज से ही ऑनलाइन शुरू है। यदि आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन रिटेलर फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं।
पैनासॉनिक में बिग बैटरी के अलावा बेहतर कैमरा क्वालिटी भी है। यह फोन लो लाइट फोटोग्राफी कल इए इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके रिजल्ट्स काफी शानदार हैं। चलिए आप एक नज़र डालते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन पर।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
पैनासॉनिक पी55 मैक्स में मेटल बॉडी दी गई है, जो फोन के लुक को बेहतर बनाती है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी 720पी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर
फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.25GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में आपको मिलती है 3जीबी की रैम। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
रियर और फ्रंट कैमरा
पैनासॉनिक का यह स्मार्टफोन आत अहै 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ। फोन के रियर कैमरे के साथ क्वाड एलईडी फ़्लैश दी गई है। फोन की लो लाइट फोटो और वीडियो क्वालिटी अच्छी है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स
पैनासॉनिक पी55 मैक्स में ज़िगप्ले फीचर भी दिया गया है, जो कि OTA अपडेट के साथ फोन में आएगा। इस फोन में OTG सपोर्ट भी है। यह फोन 4जी VoLTE फीचर सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications