Home
Mobile

पैनासॉनिक पी88 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें ट्रिपल एलईडी फ़्लैश मोड्यूल

पैनासॉनिक पी88 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। इस फोन में रियर कैमरा के साथ ट्रिपल एलईडी फ़्लैश मोड्यूल दिया गया है।

By Agrahi

अपने एक और नए बजट स्मार्टफोन के साथ पैनासॉनिक मार्केट में आ चुका है। कंपनी का नया स्मार्टफोन पी88 भारत में सभी रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,290 रुपए है।

पैनासॉनिक पी88 स्मार्टफोन की खास बात है कि यह ट्रिपल एलईडी फ़्लैश मोड के साथ आता है। यह फोन 4जी VoLTE सपोर्ट करता है। साथ ही इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

पैनासॉनिक पी88 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें ट्रिपल एलईडी फ़्लैश मोड्यूल

पैनासॉनिक के पी88 फोन में 5.3 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। फोन की स्कीन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में एंड्रायड फॉर वर्क सिक्योरिटी फीचर दिया गया है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट भी है।

पैनासॉनिक पी88 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें ट्रिपल एलईडी फ़्लैश मोड्यूल

पैनासॉनिक के इस फोन में 1.25GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया है, साथ ही इसमें 2जीबी की रैम भी है। यह फोन की परफॉरमेंस को और बेहतर करता है। इसमें 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में आपको माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है, जिससे इसकी मैमोरी बढ़ाई जा सकती है।

फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इमें वाईफाई ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3जी और 4जी, जीपीएस आदि विकल्प हैं। फोन की बैटरी 2600mAh पॉवर की है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic P88 with Triple LED flash Module launched at rs 9,290. Read more for detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X