Home
Mobile

पैनासॉनिक ने लॉन्च किया P77 का अपग्रेडेड वर्जन, जानिए क्या है इसमें खास

By Agrahi

पैनासॉनिक ने अपने स्मार्टफोन पी77 का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर दिया है । यह स्मार्टफोन अब 16जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ आता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन खास फ्लिप्कार्ट पर मौजूद होगा। इस फोन की कीमत 5,299 रुपए रखी गई है।

पैनासॉनिक पी77 एक डूअल सिम स्मार्टफोन है, इसी के साथ यह फोन 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ भी आता है। फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है।

पैनासॉनिक ने लॉन्च किया P77 का अपग्रेडेड वर्जन, जानिए क्या है इसमें खास

पैनासोनिस का यह स्मार्टफोन अपग्रेडेड है लेकिन इसमें सॉफ्टवेयर वही पुराना लॉलीपॉप है। जी हां कंपनी के इस स्मार्टफोन में एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप ओएस दिया गया है। बता दें कि यह ओएस करीब 3 साल पुराना है, इसके बाद गूगल ने एंड्रायड का मार्शमेलो, नॉगट ओएस पेश किया था। अब हाल ही में एंड्रायड का नया और लेटेस्ट वर्जन ओरियो लॉन्च किया गया है।

पैनासॉनिक पी77 में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, फोन की रैम 1जीबी की है, जो कि काफी कम है। श्याओमी में आपको 6,000 रुपए में 2जीबी रैम स्मार्टफोन मिल जाएगा। इस फोन की 16जीबी स्टोरेज को मैमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. फोन में 2000mAh की बैटरी है।

कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसमें LEDफ़्लैश लाइट है, यह फोन 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन ग्रे और वाइट कलर में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic relaunches P77 with 16GB ROM at Rs. 5,299. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X