Home
Mobile

Paris 2024 Olympics: Samsung ने एथलीट्स को गिफ्ट किया Galaxy Z Flip 6, जानिए वजह

Paris 2024 Olympics की शुरूआत पिछले हफ्ते शानदार अंदाज में शुरू हुआ। कोविड-19 महामारी के बाद शानदार वापसी करते हुए, पेरिस 2024 ओलंपिक न केवल एथलीटों के लिए बल्कि सैमसंग जैसे दिग्गज टेक कंपनी के लिए भी काफी ख़ास है।

अब तक इस खेल आयोजन में भाग लेने वाले खिलाडियों को पोडियम पर स्मार्टफोन सहित अन्य निजी सामान लाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन पेरिस 2024 ओलंपिक में पहली बार खिलाड़ियों को पोडियम पर Samsung Galaxy Z Flip 6 का स्पेशल एडिशन ले जाने और यूज करने की परमिशन दी गई है।

Paris 2024 Olympics: Samsung ने एथलीट्स को गिफ्ट किया Galaxy Z Flip 6

ओलंपिक 2024 एथलीटों के लिए बनाया गया फोल्डेबल फोन डिटेल और कस्टमाइजेशन पर काफी ध्यान देता है। आइए आगे आपको सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 ओलंपिक एडिशन की सभी खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 Olympic Edition: लिमिटेड एडीशन वाले फोन में जानें क्या कुछ है खास

यह फोन ओलंपिक रिंग्स और पैरालिंपिक एजिटोस से तैयार पीले रंग में आता है। कंपनी ने हर एक डिवाइस के लिए एक केस डिजाइन करने के लिए पेरिसियन मेन्स लग्जरी मैसन, बर्लुटी के साथ हाथ मिलाया है। यह केस वेनेजिया लेदर से तैयार किया गया है, जिसमें ओलंपिक रिंग्स से प्रेरित कलर के साथ एक यूनिक पेटिना है।

Paris 2024 Olympics: Samsung ने एथलीट्स को गिफ्ट किया Galaxy Z Flip 6

कंपनी ने दुनिया भर में इस डिवाइस की बिक्री शुरू होने से पहले ही, सभी पेरिस 2024 एथलीट को खास फोल्डेबल फोन गिफ्ट किया है। सभी एथलीट को पेश किया गया, यह 100GB डेटा और अनलिमिटेड टेक्स्ट और कॉलिंग के साथ आता है। जिससे एथलीट ऑनलाइन हो सकते हैं और पूरे इवेंट के दौरान अपने परिजनों और दोस्तों के साथ जुड़े रह सकते हैं।

इस फोन में कंपनी ने कॉल का लाइव ट्रांसलेशन और टेक्स्ट कंपोज जैसी कई फैसलिटीज भी दी हैं, जो खिलाड़ियों को अधिक दर्शकों तक पहुंचने की अनुमति देंगी। इसके अलावा इस फोल्डेबल डिवाइस में एक AI-समर्थित इंटरप्रेटर भी दिया गया है, जो लाइव बातचीत का फऔरन अनुवाद कर सकता है, जिससे एथलीट अन्य एथलीटों और स्वयंसेवकों के साथ चैट कर सकते हैं और स्क्रीन पर जो कुछ भी कह रहे हैं, उसका लाइव अनुवाद प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 ओलंपिक संस्करण टेक्नोलॉजी के प्रति उत्साही और संग्रहकर्ताओं के लिए काफी आकर्षक हो सकता है, लेकिन यह आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है, और इसे केवल पेरिस 2024 ओलंपिक में भाग लेने वाले लगभग 17,000 एथलीटों को ही दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Paris 2024 Olympics: Samsung Gifts galaxy z flip 6 to athletes or Olympians Know Reason Behind it
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X