Home
Mobile

नए आईफोन 4 एस की बिक्री को लेकर एप्‍पल की चिंता बढ़ी

By Super
नए आईफोन 4 एस की बिक्री को लेकर एप्‍पल की चिंता बढ़ी
दुनिया की सबसे अमीर कंपनी एप्‍पल इंक को अपने नए फोन आईफोन 4 एस से मुहं की खानी पड़ रही है। एप्‍पल के नए फोन को लेकर लोगों को काफी उत्‍सुक्‍ता रहती है। मगर लाचिंग से पहले ही आईफोन 4एस के प्रति लोगों का रूझान कम देखा गया था। यहां तक अमेरिका और कई देशों की मीडिया ने एप्‍पल के नए आईफोन 4एस को एक धोखा करार दे दिया है ।

मीडिया का कहना है यह एप्‍पल की सोची समझी चाल है उसने ऐन वक्‍त पर अपने नए फोन आईफोन 5 का नाम बदलकर आईफोन 4 एस कर दिया। अब इस बात में कितनी सच्‍चाई है यह तो एप्‍पल ही जाने मगर एक बात तो तय है कि नया फोन लोगों को आकर्षित करने में कोई खास कामयाबी नहीं हासिल कर पाया।

कितना हुआ नुकसान

नए फोन के लांच होने से पहले लोगों के बीच इसके फीचरों और मॉडल को लेकर काफी चर्चा होती थी। टीवी में जानकार भी नए फोन को बढ़ाचढ़ा कर पेश करते थे। सोशल नेटर्वकिंग साइट से लेकर हर जगह इसके फीचरों को जानने के लिए लोग उत्‍सुक रहते थे। लेकिन आईफोन 4 एस शायद लोगों की उम्‍मीद पर उतना खरा नहीं उतर पाया।

लोगों के बीच नए फोन की किरकिरी तो हुई साथ में पीसी बाजार में भी अन्‍य कंपनियो को इसका काफी लाभ मिला। हालही में स्‍मार्टफोन की दुनियां में एसटीसी ने एक नई कामयाबी हासिल की है। विश्‍व की पांचवी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एचटीसी कार्प का मुनाफा इस वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 60 करोड़ 85 लाख 50 हजार डॉलर हो गया है जिसका सबसे बड़ा कारण एप्‍पल आईफोन को ही माना जा रहा है। शेयर बाजार में भी नए फोन ने एप्‍पल को हिला कर रख दिया।

कंपनी द्वारा नया फोन लांच करने के बाद देखते ही देखते अमेरिकी स्‍टॉक एक्‍सचेंज में एप्‍पल के शेयरो में 6 फीसदी तक कम हो गए। जानकारों के अनुसार एप्‍पल आईफोन 4एस कि लाचिंग से पहले कंपनी ने लोगों के सामेन एक अलग नजरिया का फोन पेश किया लोगों को पूरी उम्‍मीद थी कि आइफोन 4 के आगे का वर्जन आईफोन 5 लांच करने जा रही मगर जब उनके सामने आईफोन 4एस लांच किया गया तो उन्‍हें काफी निराशा हुई। जब एप्‍पल ने अपने आईफोन 4 को लांच किया था तो लोगों के बीच इसको लेकर काफी उत्‍साह था एपल स्‍टोर में इसे खरीदने के लिए भीड़ इकट्ठा हो जाती थी मगर इसका उन्‍नत वर्जन बाजार में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X