Home
Mobile

Realme GT 6 में मिलेगी परफेक्ट कैमरा क्वालिटी, फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को चिलचस्प बनाने के लिए जोड़े कई फीचर्स

Realme का नया स्मार्टफोन Realme GT 6 भारत के साथ ग्लोबली लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन सभी को 20 जून 2024 से मिल सकेगा। पिछले कई दिनों से कंपनी इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लेकर कन्फर्मेशन दे रही है।

Realme GT 6 के प्रोसेसर, बैटरी साइज और फास्ट चार्जिंग से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी है। अब कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में खुलासा किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह नया स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरा के साथ आएगा।

Realme GT 6 की कैमरा क्वालिटी का हुआ खुलासा

Realme GT 6 की कैमरा क्वालिटी

Realme GT 6 में मिलने वाला 50MP का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन से इनेबल्ड होगा। यह Sony LYT-808 सेंसर से लैस है, जिसका सेंसर साइज 1/1.4 इंच है। इसमें f/1.69 का बड़ा अपर्चर मिलता है। इस स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी फोन को मार्केट में उपलब्ध कई फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन्स से मुकाबला करने में मदद करेगी।

इसी के साथ ही कंपनी ने यह कन्फर्म किया है कि नए रियलमी फोन में मेन कैमरा 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी ये दावा करती है कि इस डिवाइस से लिए गए फोटो बेहतरीन होंगे। इसमें 50MP का टेलिफोटो कैमरा भी दिया गया है, जो कि मेन कैमरा को सपोर्ट करता है। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को दिलचस्प बनाने के लिए GT 6 में हाइपरटोन इमेज इंजन दिया जाएगा। Realme GT 6 में कई सारे फीचर्स जैसे- टेक्चर पोर्ट्रेट, फास्ट कैप्चर, नाइट मोड, स्टार मोड, स्ट्रीट मोड, AI स्मार्ट रिमूवल और AI नाइट विजन की खासियत भी जोड़ी जाएगी।

Realme GT 6 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर के बारे में जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। स्मार्टफोन में 5,5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 120 वॉट की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 8 T LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जो कि 6,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देने में मदद करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Perfect camera quality will be available in Realme GT 6, add great features to make photography experience interesting
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X