Home
Mobile

नए साल के लिए परफेक्ट गिफ्ट: 20K के अंदर 50MP फ्रंट कैमरा वाले टॉप 5G स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

नया साल आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में अगर आप नया फोन लेने की या किसी अपने को नया फोन गिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप एक बार इन फोन्स पर अपनी नजर डाल सकते हैं। दरअसल, साल 2024 में कई सारे धमाकेदार स्मार्टफोन्स ने भारतीय मार्केट में कदम रखा है।

खासकर बजट सेंगमेंट में सभी ब्रांड्स ने ढेरों 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए बेस्ट का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कन्फ्यूजन में हैं कि नए साल में क्या लें और क्या ना लें, तो हम आपके लिए 20,000 रुपये से भी कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें आपको 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। ये फोन दाम में किफायती होने के साथ परफॉर्मेंस में भी दमदार हैं।

नए साल में खरीदने के लिए बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

नए साल में 20,000 रुपये से भी कम में खरीदने के लिए बेस्ट स्मार्टफोन्स

Samsung Galaxy M55s 5G

यह एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन है, जो कि 7.8mm पतले फ्यूजन डिजाइन और कोरल ग्रीन व थंडर ब्लैक रंगो में उपलब्ध है। फोन में 6.7 इंच की FHD AMOLED डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ दी गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट, 8GB रैम (16GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ) और 256GB स्टोरेज से लैस है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP माइक्रो लेंस के साथ मिलता है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। आप इस फोन को महज 19,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Honor 200 Lite 5G

इस फोन में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 2000 निट्स ब्राइटनेस और TUV रीनलैंड फ्लिकर-फ्री टेक्नोलॉजी के साथ दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। यह फोन 108MP कैमरा के साथ मिलता है और इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर देने के लिए इसमें 4500mAh बैटरी 35 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। इस बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले फोन को आप महज 17,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

HMD Fusion

यह एक कस्टाइमजेबल स्मार्टफोन है, जिसमें RGB LED रिंग लाइट, बैक पैनल स्क्रीन और रिपेयरेबल डिजाइन जैसी खूबियां शामिल हैं। फोन में 6.56 इंच HD+LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें 8GB रैम एवं 256GB स्टोरेज शामिल है। ये फोन भी 108MP डुअल रियर कैमरा और 50MP के फ्रंट कैमरा सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इस फोन की कीमत भी मात्र 17,999 रुपये है।

HMD Crest

HMD Crest में 6.7 इंच का FHD+ 90Hz OLED डिस्प्ले है। हैंडसेट Unisoc T760 5G प्रोसेसर के साथ आता है। Crest में 6GB RAM में 8GB Ram दी गई है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं मिलेगा। HMD Crest में 50MP का मेन लेंस और 2MP का सेंकेंडरी लेंस मिलता है और इसके फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। ये फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और फोन को आसानी से रिपेयर भी किया जा सकता है। इसकी कीमत महज 14,499 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also confused about what to buy and what not to buy in the new year, then we have brought for you a list of the best smartphones priced less than Rs 20,000, in which you will also get a 50MP front camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X