फिलिप्स ने लांच किए 5 नए ड्युल सिम फोन

किसी भी मोबाइल फोन की बैटरी उसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट होता है अगर फोन में सभी फीचर दिए गए हैं मगर बैटरी बैकप अच्छा नहीं है तो शायद बाकी फीचर भी आपको अपनी ओर आकर्षित न कर सकें। फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक बाजार में जानी मानी कंपनी है मगर फोन मर्केट में शायद ही कोई फिलिप्स को जानता हो मगर अब फिलिप्स एक नए स्लोगन के साथ मोबाइल बाजार में तेजी से बढ़ना चाहती है इसीलिए फिलिप्स ने बैटरी बैकप को अपना मेन टार्गेट बनाया है।
कंपनी को उम्मीद है उसके इस नए स्लोगन से बाजार में उसकी हिस्सेदारी बढ़ेगी। फिलिप्स ने एक साथ फोन बाजार में 5 ड्युल सिम फोन लांच किए है। नए फोन जीनियम सीरीज के तहत लांच किए गए हैं। कंपनी के अनुसार नए फोन में 50 दिन का स्टैंडबॉय बैटरी बैकप और 16 घंटो का टॉक टाइम दिया गया है जो इनकी सबसे बड़ी खासियत है।
फिलिप्स के 5 फोनों में से एक तीन फोन मॉडलों में 3 इंच की टच स्क्रीन दी गई है। वहीं कीमत की बात करें तो जीनियम X513, X116 और X121 को कंपनी ने बाजार में 2,000 रुपए से लेकर 5,000 रुपए में लांच किया है। फिलिप्स के इन मॉडलों में लिड टॉर्च के साथ 60 दिनों का स्टैंडबॉय बैटरी बैकप दिया गया है।
फिलिप्स के अनुसार दिवाली तक वह एंड्रॉएड जिंजरब्रेड से लैस फोन लांच करने पर विचार कर रहा है। दूसरे मॉडल X9320 में 4.3 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन के साथ ड्युल सिम की सुविधा भी दी गई है।
नजर डालते हैं फिलिप्स के नए फोन में दिए गए फीचरों पर
X9320
4.3 इंच स्क्रीन
ड्युल सिम की सुविधा
15 दिन का टॉक टाइम
X806
8 घंटे का टॉक टाइम
1 महिने स्टैंडबॉय टाइम
X518
2.8 इंच की स्क्रीन
2 मेगापिक्सल कैमरा
x523
3.2 मेगापिक्सल कैमरा
16 घंटे का टॉक टाइम
50 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम
x121
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications