Home
Mobile

फिलिप्‍स जल्‍द लांच करेगा टच स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन

By Super
फिलिप्‍स जल्‍द लांच करेगा टच स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन


फिलिप्स जल्‍द ही एक टच स्‍क्रीन वाला नया स्‍मार्टफोन लांच करने जा रही है जिसका नाम एक्‍स 622 होगा। यह बार फोन देखने में काफी शानदार और खूबसूरत है जिसका आकार 114.5 x 57.5 x 14.5 एमएम और उठाने में केवल 158.8 ग्राम का है।

फोन की डिस्‍पले स्‍क्रीन 3.2 इंच की टीएफटी है जिसका रेजूलूशन 320 x 480 पिक्‍सल है। इसकी स्‍क्रीन की गहराई 180 पीपीआई और यह 2, 56,000 रंगो को सपोर्ट करती है। फोटो कैप्‍चरिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा जिसका रेजूलूशन 2592 x 1944 पिक्‍सल दिया गया है। इसमें लिड फ्लैश की सुविधा भी दी गई जिससे आपको अंधेरे में पिक लेने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

सिर्फ यही नहीं इस कैमरे के दा्रा आप वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं वो भी 15 फ्रेम पर सेकेन्‍ड की स्‍पीड पर। फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। इसमें जीएसएम, जीपीआरएस, वाईफाई, ब्‍लूटूथ, ऐज सपोर्ट और यूएसबी 2.0 वर्जन आदि दिए हुए है। इसके 44 एमबी के इंटरनल मेमोरी को आप अपनी जरुरत के हिसाब से पूरे 32 जीबी तक आराम से बढा भी सकते हैं।

इसके अलावा फोन में मनोरंजन के लिए काफी सुविधा दी गई है जैसे एफएम रेडियो, मीडिया प्‍लेयर और जावा गेम्‍स आदि। फोन में 2100 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 20 घंटे टॉक टाइम के साथ 1800 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। फिलहाल अभी इस फोन की कीमत का कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X