Home
Mobile

फिलिप्‍स भारत में भी लांच करेगा एक्‍स086 ड्यूल सिम फोन

By Super
फिलिप्‍स भारत में भी लांच करेगा एक्‍स086 ड्यूल सिम फोन
ड्यूल सिमफोनों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कई देसी और विदेशी कपंनियां भारत प्रवेश कर चुकी है। इलेक्‍ट्रानिक प्रोडेक्‍ट बनाने वाली फिलिप्‍स ड्यूल सिम की रेंज में नया फोन जीनियम एक्‍स086 जल्‍द लांच करने वाली है। जीनियम एक्‍स086 को रूस और यूरोप के बाजार में काफी पसंद किया गया है।

अच्‍छे बैटरी बैकप और यूनीक फीचरों की वजह से कंपनी को भारत में भी इसकी ब्रिकी की अच्‍छी उम्‍मीद है। 3.0 इंच की स्‍क्रीन में 240 X 400 पिक्‍सल का रेज्‍यूलूशन दिया गया है जिसकी वीडियो और पिक्‍चर क्‍वालिटी काफी शानदार है। फोटो कैपचरिंग के लिए फिलिप्‍स जीनियम में 5 मेगापिक्‍सल का ऑटो फोकस लिड लाइट कैमरा दिया गया है जबकि वीडियों चैटिंग के लिए रियर कैमरा की सुविधा फिलिप्‍स जीनियम में नदारद है ।

एज टेक्‍नालॉजी की वजह से फोन में जीपीएस नेवीगेशन का प्रयोग करने पर अच्‍छी स्‍पीड मिलती है। फास्‍ट डेटा ट्रांसफर करने के लिए फिलिप्‍स जीनियम में ब्‍लूटूथ के ए2डीपी का 2.0 वर्जन्‍ा दिया गया है अगर आप गाने के शौकीन हैं तो मल्‍टी फार्मेट की सुविध से लैस फिलिप्‍स जीनियम में एमपी3, वेव, डब्‍लूएमपी, एमपी4 की तरह कई फार्मेट के ऑडियो और वीडियो को प्‍ले किए जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X