Home
Mobile

फिलिप्‍स जीनियम बनाम विनकॉम ड्यूल सिम फोन

By Super
फिलिप्‍स जीनियम बनाम विनकॉम ड्यूल सिम फोन
दूरसंचार कंपनियों ने अपने कॉल रेट इतने कम कर दिए हैं कि ज्‍यादातर लोग अब दो नेटर्वकों का प्रयोग कर रहे हैं। भारत में सिंगल सिम से ज्‍यादा लोग ड्यूल सिम फोन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बात करते हैं बाजार में मौजूद दो ब्रांडेड कंपनियों के ड्यूल सिम फोन की इलेक्‍ट्रानिक्‍स उत्‍पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी फिलिप्‍स और जानीमानी विनकॉम ने जिनियम और विनकॉम डब्‍लू 702 ड्यूल सिम फोन लांच करने वालीं है।

फिलिप्‍स जीनियम में एक्‍स 806 में 256 कलर स्‍पोर्ट के साथ टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है। 240 X 400 पिक्‍सल के रेज्‍यूलूशन से लैस एक्‍स 806 में 3 इंच के डिस्‍प्‍ले साइज में हैंडराइटिंग रिकॉगनाइजेशन का फीचर दिया गया है। विनकॉम का स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले एक्‍स 806 के मुकाबले काफी बड़ा है, साथ में इसकी स्‍क्रीन फुल टच फीचर की सुविधा मौजूद है, विनकॉम में मूवी और गेम खेलने में आपको अच्‍छा अनुभव मिलेगा।

मैमोरी स्‍पेस किसी फोन की परफार्मेंस में काफी बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आपके फोन में इंटरनल मैमोरी अधिक है तो आपका फोन की स्‍पीड तेज अनी रहेगी। जिनियम में 47 एमबी कर इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोकार्ड की मदद से 8 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं। एज स्‍पोर्ट फीचर के साथ एक्‍स 806 में जीपीआर से फास्‍ट इंटरनेट कनेक्‍टीविटी मिलती है। हालाकि फोन में 3 जी स्‍पोर्ट की सुविधा नदारद है जिससे वीडियो कॉल का लाभ एक्‍स 806 में आप नहीं उठा सकते हैं।

विनकॉम में इंटरनल मैमोरी काफी कम दी गई है मगर इसकी एक्‍टर्नल मौमोरी सपोर्ट 16 जीबी तक दिया गया है। ब्‍लूटूथ की मदद से विनकॉम में आप अपने डेटा को ब्‍लूटूथ से लैस दूसरी डिवाइस में ट्रांसफर कर सकते हैं। अब आते है दोनों फोन में दी गई कैमरा क्‍वालिटी में फिलिप्‍स जीनियम में 2560 X 1920 पिक्‍सल स्‍पोर्ट के साथ 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। जिसमें लिड लाइट, फेस डिटेक्‍शन और ऑटो फोकस की सुविधा से साफ फोटो कैपचरिंग करता है।

विनकॉम डब्‍लू702 में जीनियम के मुकाबले कम पावर का कैमरा दिया गया है, फ्लैश की सुविधा के साथ विनकॉम में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। विनकॉम में सुरक्षा कर दृष्‍टी से मोबाइल ट्रैकर का ऑप्‍शन मौजूद है जिससे आपका फोन कही खो जाने पर उसे आसानी से ढू़ड़ा जा सकता है।

इसके अलावा दोनों फोनों में इंस्‍टेट मैसेजिंग, मेल, फेसबुक, स्‍काइपाई जैसे ऑनलाइन कनेक्‍टीविटी के ऑप्‍शन दिय गए है। बाजार में दोनों फोनों की कीमतो के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। मगर उम्‍मीद है कि यह इनके दाम बाजार में आम लोगों के बजट के अनुसार होंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X