Flipkart दे रहा iPhone 16 पर ₹17,500 तक की बड़ी छूट; Apple Intelligence वाले इस फोन की चेक करें कीमत
Flipkart की Big Bang Diwali Sale का आज आखिरी दिन है, लेकिन Apple यूज़र्स के लिए प्लेटफॉर्म ने धमाकेदार सरप्राइज़ बचाकर रखा था। iPhone 16, जो पिछले साल A18 चिप और Apple Intelligence फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ था, अब इतनी बड़ी छूट पर मिल रहा है कि यह इस साल का सबसे शानदार iPhone डील बन चुका है।
अगर आप लंबे समय से iPhone लेने का सोच रहे थे लेकिन बजट की वजह से रुक गए थे, तो यह मौका शायद अब दोबारा न मिले। आइए इसके बारे में जानते हैं।

₹17,500 की भारी बचत
iPhone 16 की ऑफिशियल कीमत ₹79,900 थी, लेकिन Flipkart ने इस पर ₹11,000 का डायरेक्ट डिस्काउंट दिया है। अब यह फोन ₹68,900 में उपलब्ध है।
इसके अलावा, अगर आप Flipkart SBI Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹6,533 का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी iPhone 16 का इफेक्टिव प्राइस ₹63,367 हो जाएगा , यानी कुल बचत ₹17,500 से भी ज्यादा की हो रही है।
इतना ही नहीं, प्लेटफॉर्म पर Exchange Offer भी चल रहा है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन को ट्रेंड-इन करके आप कीमत को और भी नीचे ला सकते हैं। अगर आपका पुराना फोन टॉप कंडीशन में है, तो यह डील लगभग ₹60,000 से नीचे तक पहुंच सकती है।
iPhone 16 के खास फीचर्स
Apple ने iPhone 16 को 6.1-इंच Super Retina XDR OLED Display के साथ लॉन्च किया था, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है - यानी धूप में भी यह डिस्प्ले बेहद क्लियर और ब्राइट दिखता है।
इसमें A18 चिपसेट दिया गया है जो iOS 18 और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। ये AI-आधारित टूल्स Siri को स्मार्ट बनाते हैं, ईमेल, चैट और नोट्स को ऑटो-सजेस्ट करते हैं, और पर्सनल राइटिंग स्टाइल के हिसाब से कंटेंट एडिटिंग तक की सुविधा देते हैं।
रैम व स्टोरेज
iPhone 16 का बेस मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप परफॉर्मेंस स्मूद रहती है।
कैमरा
- 48MP प्राइमरी कैमरा
- 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 12MP फ्रंट कैमरा
इसके कैमरा से ली गई तस्वीरें अब और भी बेहतर Dynamic Range और AI Image Optimization के साथ आती हैं।
बैटरी
इसमें 3561mAh की बैटरी दी गई है जो 25W Fast Charging सपोर्ट करती है। ये फोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक, टील और अल्ट्रामरीन पांच ट्रेंडी कलर ऑप्शंस में फोन उपलब्ध है।
क्यों यह डील इतनी खास?
त्योहारों के बाद आमतौर पर iPhones पर इतनी बड़ी छूट नहीं देखी जाती। iPhone 16 की इस डील को खास इसका सीधा ₹11,000 का प्राइस कट, ₹6,500 का बैंक ऑफर और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस बनाता है >
साथ ही, यह पहला ऐसा iPhone है जो Apple Intelligence को पूरी तरह सपोर्ट करता है, यानी आप सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि Apple के AI इकोसिस्टम का हिस्सा बनते हैं।
न गंवाए आखिरी मौका
चूंकि यह Big Bang Diwali Sale का आखिरी दिन है, इसलिए यह ऑफर आज रात 12 बजे तक ही एक्टिव रहेगा। इसके बाद कीमतें सामान्य स्तर पर लौटने की संभावना है।
अगर आप अपने अगले 3-4 सालों के लिए एक भरोसेमंद iPhone लेना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतर समय है। ₹63,000 की इफेक्टिव कीमत पर iPhone 16 एक ऐसा डील है जो शायद अगली Diwali तक दोबारा देखने को न मिले।


Click it and Unblock the Notifications








