Home
Mobile

Infinix Zero 40 की सामने आई तस्वीरें, इन खूबियों के साथ हो सकता है लॉन्च

Infinix अपनी Zero 40 सीरीज का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आने वाले दिनों में Infinix Zero 40 नाम से एक नया फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग से पहले इस फोन की कई सारी डिटेल्स सामने आई है, जिसमें इमेज और कुछ खास स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी शामिल है।

Infinix Zero 40 की लीक हुई इमेज

Infinix Zero 40 की लीक हुई तस्वीरों में फोन थोड़े उठे हुए और बड़े गोल रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई दे रहा है। रियर पैनल के ऊपरी बाएं कोने में कैमरा आईलैंड के बाहर एक LED फ्लैश भी लगा हुआ है। तस्वीरों में फोन वायलेट कलरवे में नजर आ रहा है, जिसमें पैनल के नीचे के हिस्से में डार्क पर्पल पट्टी नजर आ रही है।

Infinix Zero 40 की सामने आई तस्वीरें, यहां देखें

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, Infinix Zero 40 में बहुत पतले, एक समान बेजल के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसमें फ्रंट कैमरा सेंसर को होल्ड करने के लिए ऊपर की तरफ एक सेंटर्ड होल- पंच कटआउट भी दिखाई दे रहा है।

फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नजर आ रहे हैं। एक इमेज में लेदर फिनिश बैक केस भी नजर आ रहा है। कवर पर बनाए गए डिजाइन से ऐसा लगता है कि ये फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Infinix Zero 40 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Infinix Zero 40 फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले होगी, जो कि मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट 6300 प्रोसेसर द्वारा पावर्ड होगी। इसे 108MP मेन कैमरा, 5000mAh बैटरी, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज समेत कई स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग Infinix Zero 40 5G फोन की प्री-रिटेलर लिस्टिंग मलेशिया से सामने आई है।

Infinix Zero 40 5G फोन की कीमत

Infinix Zero 40 5G फोन की कीमत ग्लोबल रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। इसके अनुसार, यह नया फोन MYR 1699 यानी करीब 32,000 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। इसके 3 रंगों में उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिसमें रॉक ब्लैक, मूविंग टाइटेनियम और वॉयलेट गार्डन शामिल है।

Infinix Zero 40 5G के फीचर्स

डिस्प्ले: मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2436 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज होने की संभावना है।

प्रोसेसर: कंपनी आने वाले Infinix Zero 40 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट 5G चिपसेट लगा सकती है। इसमें यूजर्स को गेमिंग सहित अन्य कार्यों में एक शक्तिशाली अनुभव देने की क्षमता है।

स्टोरेज: इस मोबाइल में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा होगी। इतना ही नहीं इसमें 12GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ कुल 24GB रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह अपकमिंग मोबाइल XOS 14.5 इंटरफेस के साथ एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। जानकारी के मुताबिक, इसमें 2 साल का एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल सकता है।

कैमरा: Infinix Zero 40 5G फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा होगा। रियर पैनल में OIS टेक्नोलॉजी के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 2 MP का सेकंडरी लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी: फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 20 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, Infinix Zero 40 5G स्मार्टफोन की मोटाई 164.31x74.47x7.9mm होगी।

अन्य संभावित विशेषताएं: ये फोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, रिमोट कंट्रोल कैपेसिटीज के लिए IR ब्लास्टर और पानी एवं धूल प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग के साथ आ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix is ​​all set to expand its Zero 40 series. A new phone named Infinix Zero 40 is expected to be launched in the coming days. Before the launch, many details of this phone have been revealed, including images and information about some special specifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X