वैलेंटाइन डे के दिन सैमसंग पेश करेगा पिंक फोन

इस वैलेंटाइन डे पर अपने बटुए को जरा बचा कर रखियेगा, अरे घबराइए नहीं आपका बटुआ कोई चोरी नहीं करेगा बल्कि सैमसंग वैलेंटाइन डे के दिन सैमसंग गैलेक्सी एस II के पिंक वर्जन को लांच करने ला रहा है। जी हां अगर अपने किसी खास को आप कोई गिफ्ट देने की सोंच रहें है तो इस फोन से बेहतर विकल्प और कोई नहीं होगा।
गैलेक्सी एस II में पिंक कलर के अलावा सॉफ्टवेयर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पिंक कलर के अलावा गैलेक्सी एस II ब्लैक कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। बाजार में सैमसंग गैलेक्सी एस II 29,000 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है, हो सकता है सैमसंग नए पिंक वर्जन की कीमत में थोड़ा इजाफा करें।
सैमसंग गैलेक्सी एस II में दिए गए फीचरों पर एक नजर
4.3 इंच की सुपर एमोल्ड प्लस एमोल्ड स्क्रीन - फोन में सुपर एमोल्ड डिस्प्ले दिया गया है जो फोन की डिजाइन को स्लिम बनाने के साथ कम बैटरी कंज्यूम करता है। इसके अलावा एमोल्ड स्क्रीन में साधारण स्क्रीन के मुकाबले ज्यादा बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
ड्युल कोर एप्लीकेशन प्रोसेसर - ड्युल कोर प्रोसेसर की वजह से फोन में कई एप्लीकेशन का प्रयोग किया जा सकता है, दमदार प्रोसेसर यूजर को फोन में मल्टी टास्किंग की सुविधा प्रदान करता है।
- 2जी नेटर्वक- जीएसएम 850 / 900 / 1800 / 1900
- 3जी नेटर्वक- एचएसडीपीए 850 / 900 / 1900 / 2100
- फोन का आकार- 125.3 x 66.1 x 8.5 एमएम
- भार- 116 ग्राम
- ओएस- एंड्रॉएड 2.3 जिंजरब्रेड
- सीपीयू- ड्युलकोर 1.2 गीगा हर्ट कॉर्टेक्स ए9
- डिस्प्ले- टच सेंसिटिव कंट्रोल, सुपर एमोल्ड प्लस, 16 मिलियन कलर सपोर्ट
- गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
- 3.5 एमएम जैक
- 8 जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- रैम- 16 जीबी, 32 जीबी और 1 जीबी रैम
- वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी
- कीमत- 29,000 अनुमानित


Click it and Unblock the Notifications