Pixel 8 की कीमत ऑनलाइन लीक, 50MP कैमरा और इन फीचर्स से हो सकता है लैस
Google Pixel 8 Price Leaked: गूगल पिक्सल 7 के बाद से ही सबकी निगाहें Pixel 8 की लॉन्चिंग पर टिकी हैं। इस फोन को लेकर कई अपडेट अबतक सामने आ चुके हैं। फिलहाल पिक्सल 8 की कीमत की जानकारी सामने आई है। फेमस टिप्सटर योगेश बरार की जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल 8 को 649 डॉलर यानि कि लगभग 53,422 रुपये के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Pixel 7 के 128GB वेरिएंट को $599 यानि कि, लगभग 49,330 रुपये में लॉन्च किया गया था।

इस खास स्पेसिफिकेशंस से हो सकता है लैस
गूगल पिक्सल 8 में 6.17 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह Google Tensor G3 SoC के साथ लाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाइस को कंपनी 8 GB रैम और 128/256 GB स्टोरेज के साथ ला सकती है। इसके रियर में 50MP (GN2) (OIS) + 12MP UW और फ्रंट में 11MP कैमरा सेट अप होगा। पिक्सल 8 हैंडसेट Android 14 बेस्ड हो सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,485mah की बैटरी को शामिल किया जा सकता है। जो 24W वायर और 12W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। अब तक के लीक रिपोर्ट्स में Google Pixel 8 के कैमरे और डिस्प्ले को बेहतर बताया गया है।
अक्टूबर तक हो सकती है लॉन्चिंग
इस फोन की एंट्री अक्टूबर तक हो सकती है। इस फोन को कंपनी कई अपग्रेड के साथ पेश कर सकती है। जिससे इसकी कीमत भी ज्यादा होने की उम्मीद है। वहीं गूगल ने Pixel 7 को 59,999 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में पेश किया था। वहीं लीक रिपोर्ट्स की माने तो भारत में पिक्सल 8 को 60 से 70 हजार की कीमत के साथ लाया जा सकता है। हालांकि अभी इस फोन की कीमत को लेकर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








