Home
Mobile

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च से पहले Pixel 8 सीरीज की कीमतों में भारी गिरावट

टेक कंपनी गूगल जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए अपनी नई फ्लैगशिप Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। गूगल की यह आगामी पिक्सल सीरीज भारतीय बाजार में 14 अगस्त को लॉन्च होगा। हालांकि, इसके लेटेस्ट सीरीज के आने से पहले ही Pixel 8 Series की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। अगर आप भी पिक्सल 8 सीरीज के हैंडसेट को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। तो आइए आपको इसकी उपलब्धता से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च से पहले Pixel 8 सीरीज के दाम घटें

Pixel 8 series की कीमत- वैसे तो Pixel 8 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 75,999 रुपये और Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,06,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से कम दाम में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले ही Pixel 8 के 8GB/128GB वेरिएंट के Hazel और Rose कलर को 61,999 रुपये 8GB/128GB वेरिएंट के Mint और Obsidian को 62,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट को 72,999 रुपये कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं Pixel 8 Pro के 12GB/128GB वेरिएंट को 98,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट को 1,05,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च से पहले Pixel 8 सीरीज के दाम घटें

Google Pixel 8 सीरीज के स्पेक्स- पिक्सल 8 को 6.2 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निटेस तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Pixel 8 Pro को 6.7 इंच OLED को 2400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए इस सीरीज में कंपनी ने Tensor G3 चिपसेट दिया है। Google Pixel 8 फोन को 8GB रैम के साथ 128GB, 256GB स्टोरेज और 8 Pro फोन को 12GB रैम के साथ 128GB, 256GB के साथ लाया गया है। Pixel 8 सीरीज के दोनों फोन Android 14 सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च से पहले Pixel 8 सीरीज के दाम घटें

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 8 में 50MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइ़ड कैमरा मिलता है। इसके साथ ही फोन में10.5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Pro को 50MP + 48MP + 48MP के साथ 10.5MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। Google Pixel 8 फोन को पावर देने के लिए 4,575mAh बैटरी दी गई है, जबकि Pro में 5050mAh बैटरी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pixel 8 Series Prices Drop Before Google Pixel 9 Series launch check discount offer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X