Home
Mobile

पुराना फोन खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें

By Bhawna Gupta

अगर आप कोई लेटेस्ट फोन खरीदना चाहते हैं और आपकी जेब आपको ऐसा करने से रोकती है, तो ज़ाहिर है कि ऐसे में आप सैकेंड हैंड यानि यूज़्ड फोन को ही लेना पसंद करेंगे। ताकि आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ न पड़े और आप मनमर्जी का फोन भी खरीद पाएं।

पुराना फोन खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें

पुराने फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

क्या आप जानते हैं कि अगर आप कुछ चीजों को ध्यान में न रखकर सैकेंड हैंड फोन खरीदेंगे, तो आपको ये सस्ते की बजाए और महंगा पड़ सकता है। आइए चलिए जानते हैं कि आपको यूज़्ड फोन खरीदने से पहले किन जरुरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए ताकि आपको यूज़्ड फोन लेना घाटे का सौदा न पड़े-

1) ज्यादा पुराना डिवाइस न खरीदें

सैकेंड फोन खरीदते समय इस बात का ध्यान सबसे पहले रखें कि ज्यादा पुराना यानि ज्यादा इस्तेमाल किया हुआ हैंडसेट न खरीदें। क्योंकि ये आपके लिए एक घाटे का सौदा हो सकता है। ज्यादा इस्तेमाल किया हुआ गैजेट आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। गैजेट्स के भी सही ढंग से काम करने की सीमा होती है तो ध्यान रहें कि ज्यादा पुराना फोन न खरीदें।

2) फोन की जांच करें

इसके बाद ज़रुरी है कि जो भी फोन आप खरीदने वाले हैं, उसकी अच्छे से जांच करें। कहीं से फोन क्रैक है या नहीं, स्क्रीन ठीक है? फोन का टच चैक करें और सारे बटन चैक करें। फोन के कैमरे की जांच करें। साथ ही फोन के साथ मिलने वाली सारी एक्सेसरीज़ की भी जांच कर लें। जैसे चार्जिंग केबल, ईयरफोन और एडप्टर असली हैं या नहीं?

3) बैटरी की जांच करें

सैकेंड हैंड डिवाइस लेते वक्त सबसे अहम है कि आप फोन की बैटरी की जांच जरुर करें। क्योंकि फोन की बैटरी से आप फोन की स्थिति का अंदाजा लगा लेंगे। अगर बैटरी खराब है तो इसका मतलब है कि फोन भी ठीक नहीं होगा। इसे अलावा जांच करें कि फोन सही ढंग से चार्ज हो रहा है या नहीं...

4) कहीं फोन चोरी का तो नहीं?

सैकंड फोन खरीदने में सबसे बड़ा खतरा होता है कि कहीं आपको बेचा जा रहा फोन चोरी का तो नहीं है, इसीलिए यूज़ड फोन खरीदने से पहले सारी जानकारियां हासिल करें। फोन के बॉक्स के साथ ऑरिजिनल बिल की जरुर मांग करें। फिर भी अगर आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फोन चोरी का है या नहीं तो इसके लिए आप *#06# को डायल करें और IMEI नंबर चेक करें। इसके बाद आप IMEIdetective.com वेबसाइट पर जाकर चेक करें कि कहीं आपको बेचे जाने वाले फोन को ट्रेकिंग पर तो नहीं डाला हुआ है।

5) अगर ऑनलाइन खरीदना हो तो

अगर आप सैकेंड हैंड फोन ऑनलाइन माध्यम से खरीद रहे हों तो रिटर्न पॉलिसी की जरुर जानकारी लें ताकि अगर आपको फोन पसंद न आए तो आप वापिस कर सकें। इसके अलावा ऑनलाइन साइट से फोन खरीदते समय सिक्योर ढंग से भुगतान करें। जैसे PayPal आदि। ऐसा करने का फायदा ये होगा कि जब आपको फोन लौटाने जाएंगे तो आपको पैसे वापिस मिल जाएंगे।

6) फेसबुक से खरीदें फोन

आप चाहें तो फेसबुक के ज़रिए भी फोन खरीद सकते हैं। तो अगर सैकेंड हैंड फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो फेसबुक चेक करना न भूलें क्योंकि आप वहां प्रोफाइल भी चेक कर सकते हैं और वास्तविकता का भी पता लगा सकते हैं।

7) फोन की वॉरंटी

संभव हो तो किसी ऐसे विक्रेता से सैकेंड हैंड फोन खरीदें जो आपको फोन की कुछ समय की वॉरंटी दे सकें।

8) कम से कम 2 जीबी रैम

हालांकि आजकल सभी फोन में 2 जीबी रैम होती है लेकिन फिर भी यूज़ड फोन लेते समय ध्यान रखें कि रैम 2 जीबी से कम न हो।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to buy a latest phone and your pocket stops you from doing so, then it is obvious that in this case you would prefer to take second hand ie the used phone only. Let's know that you need to keep in mind what needs to be done before buying a used phone so that you do not have to take a used phone to deal with the losses.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X