Pocco ने बनाया रिकॉर्ड, बड़े-बड़े ब्रांड्स को पीछे छोड़ पहुंचा 6वें नंबर पर
साल 2024 की पहली तिमाही Pocco स्मार्टफोन ब्रांड के लिए बेहतरीन साबित हुई है। IDC की रिपोर्ट के अनुसार, Pocco स्मार्टफोन ब्रांड भारत का 6वां सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। पिछले एक साल में Pocco कंपनी ने अपने मार्केट शेयर में बढ़त दर्ज की है। इसके अलावा कंपनी ने स्मार्टफोन की यूनिट सेल में भी जोरदार इजाफा दर्ज किया है, जिसकी वजह से यह एक अलग रिकॉर्ड कयम बनाने में सफल हुआ है।
ओवरऑल मार्केट के हिसाब से Pocco 7वें नबंर है, क्योंकि 6वें नंबर पर Apple की बादशाहत कायम है। लेकिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बात की जाए तो यह 6वें नंबर पर पहुंच चुका है। वहीं Pocco टॉप लिस्ट में अकेला ऐसा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है, जिसने पिछले साल 2023 की तुलना में इस साल 72% की बढ़त दर्ज की है।

Vivo अभी भी भारत का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड है
Vivo अभी भी भारत का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है। बता दें कि साल 2024 की पहली तिमाही में Vivo का मार्केट शेयर 16.2% रहा है, जो कि साल 2023 में 15.4% था। कुल मिलाकर Vivo ने अपने मार्केट शेयर को बढ़ाया है। यही वजह है कि यह ब्रांड आज भी भारत में टॉप लिस्ट में शामिल है।
वहीं अगर Samsung की बात की जाए तो इस लिस्ट में इसमें गिरावट दर्ज हुई है। Samsung का मार्केट शेयर 15.6% है, जिसमें 13.3% की गिरावट हुई है। Xiaomi ने 13% बढ़त के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है और Realme ने 9.8% के साथ 5वां स्थान हासिल किया है। इन सब के साथ Apple ने इस लिस्ट में 6वें स्थान को बरकरार रखा है और Pocco ने 7वां स्थान हासिल किया है।
परसेंट के हिसाब से टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स
एक नजर परसेंट के हिसाब से टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स पर डाली जाए तो Vivo का मार्केट शेयर 16.2%, Samsung का मार्केट शेयर 15.6%, Xiaomi का मार्केट शेयर 12.8%, OPPO का मार्केट शेयर 10.2%, Realme का मार्केट शेयर 9.8%, Apple का मार्केट शेयर 7.3% और POCO का मार्केट शेयर 5.9% है।


Click it and Unblock the Notifications








